हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब को ब्रिटेन देगा हवाई ईंधन सहायता

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

न्यूयॉर्क। अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने दावा किया है कि 23 सितंबर से ईरान की सभी एयरलाइंस बंद कर दी जाएंगी। बेसेंट ने कहा, "हम ऐसा कैसे करेंगे? अगर वे कहीं उतरती हैं, तो आप उन्हें फ्यूल नहीं दे सकते।

आप उन्हें लैंडिंग सर्विस नहीं दे सकते, आप उन्हें टिकट नहीं बेच सकते, वरना आपको डॉलर सिस्टम से बाहर कर दिया जाएगा।"

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बेसेंट ने यह दावा उनके "स्क्वाक बॉक्स" प्रोग्राम में किया। वित्त सचिव ने कहा कि वाशिंगटन ईरान पर पहले से कहीं ज्यादा दबाव डाल रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया भर में ईरान की मदद करने वालों को उनके बैंकों पर प्रतिबंध लगाकर रोक रहा है।

सऊदी अरब के ताइफ और यानबू को लेकर अमेरिकी दूतावास का सुरक्षा अलर्ट ये खबर भी पढ़े : सऊदी अरब के ताइफ और यानबू को लेकर अमेरिकी दूतावास का सुरक्षा अलर्ट

उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्रालय ने पिछले हफ्ते रूस के सरकारी वीटीबी बैंक पर नए प्रतिबंधों की घोषणा इसी आशय से की। यह ईरान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिश का हिस्सा ही था।

इस घटनाक्रम के बीच खबर यह है कि ब्रिटेन ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब का समर्थन करेगा। रॉयल एयर फोर्स सऊदी विमानों को हवा में ही फ्यूल भरने (एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग) की सुविधा देगी।

प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने पत्रकारों को बताया कि यह व्यवस्था कुछ हफ्तों के लिए होगी और इसकी समीक्षा लगातार होगी।

यह कदम तब उठाया गया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सप्ताहांत में विद्रोहियों के खिलाफ मदद के लिए रियाद के अनुरोध को ठुकरा दिया था।

हूती विद्रोहियों ने हाल ही में लाल सागर में यमन के पेरिम द्वीप पर कब्जा कर लिया है। इससे बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर उसकी पकड़ मजबूत हो गई है।

इससे ईरान और उसके सहयोगी दो बेहद अहम तेल 'चोक पॉइंट' (संवेदनशील रास्ते) - बाब अल-मंदेब और होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण करने की स्थिति में आ गए हैं।

बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य तेल निर्यात के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का एक अहम विकल्प है, खासकर सऊदी अरब के लिए। सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन उसे कुछ तेल की सप्लाई को लाल सागर से निर्यात करने की सुविधा देती है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यूएन महासभा में नेपाल-भूटान की मुलाकात, बाढ़ पर जताई एकजुटता

न्यूयाॅर्क। संयुक्त राष्ट्र संघ की 81वीं महासभा में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क आए नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूएन महासभा में नेपाल-भूटान की मुलाकात, बाढ़ पर जताई एकजुटता

बंगाल में बारिश का दौर जारी, गरज-चमक के आसार

कोलकाता। आश्विन महीने की शुरुआत के बावजूद पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। उत्तर...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बारिश का दौर जारी, गरज-चमक के आसार

मुकेश अंबानी से मिले शुभेंदु अधिकारी, निवेश पर हुई चर्चा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बंगाल में औद्योगिक निवेश और रोजगार पर...
पश्चिम बंगाल 
मुकेश अंबानी से मिले शुभेंदु अधिकारी, निवेश पर हुई चर्चा

हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब को ब्रिटेन देगा हवाई ईंधन सहायता

न्यूयॉर्क। अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने दावा किया है कि 23 सितंबर से ईरान की सभी एयरलाइंस बंद कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब को ब्रिटेन देगा हवाई ईंधन सहायता

नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ पीड़ितों के लिए अस्थायी घरों की तैयारी

काठमांडू। नेपाल सरकार ने रसुवा के भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित नागरिकों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ पीड़ितों के लिए अस्थायी घरों की तैयारी

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई।...
उत्तर प्रदेश 
एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई