बेलदा में बढ़ती चोरी-छिनतई से चिंता, सुरक्षा को लेकर ज्ञापन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा शहर में लगातार चोरी और छिनतई की घटनाओं से आम लोगों में चिंता बढ़ रही है।

छिनतई की घटना में शामिल आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी और शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर रविवार रात बेलदा रेलयात्री एवं नागरिक कल्याण समिति की ओर से बेलदा थाने के प्रभारी अधिकारी भास्कर देवनाथ को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन की ओर से पांच सूत्री मांगों को लेकर यह ज्ञापन दिया गया।

पुरुलिया हत्याकांड: युवती के पिता ने की न्याय की मांग ये खबर भी पढ़े : पुरुलिया हत्याकांड: युवती के पिता ने की न्याय की मांग

इनमें छिनतई की घटना में शामिल आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने, छिनतई की शिकार वृद्ध महिला के रुपये बरामद करने के लिए पहल करने, बेलदा शहर के महत्वपूर्ण इलाकों में प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाने, शहर में डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक लगाने और सरकारी निर्देश के अनुसार स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में स्थित शराब की दुकानों को बंद कराने की मांग शामिल है।

समिति के सचिव रामलाल राठी ने कहा कि बेलदा धीरे-धीरे अपराधियों के लिए सुरक्षित क्षेत्र बनता जा रहा है। लगातार चोरी और छिनतई की घटनाएं शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं।

उन्होंने प्रशासन से अपराध पर रोक लगाने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने तथा छिनतई की शिकार वृद्ध महिला के रुपये बरामद करने की दिशा में कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि शहर के महत्वपूर्ण इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी लंबे समय से की जा रही है। आम लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन को इस दिशा में जल्द कदम उठाना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति के अध्यक्ष प्रदीप दास, प्रधान शिक्षक विश्वजीत पहाड़ी, दीपंकर तेवारी, सुशांत पाणिग्राही, कनिका चक्रवर्ती, गौरीशंकर प्रधान, परमानंद महापात्र, प्रताप पंडा, शंकर बसु सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान