हिसार के होटलों में पुलिस की रेड, 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले

होटल राज व होटल 999 के मैनेजर गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हिसार। मॉडल टाउन स्थित शीशमहल वाली गली में होटल राज और होटल 999 में पुलिस ने रेड कर देह व्यापार की गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है।

कार्रवाई के दौरान दोनों होटलों से 22 लड़कियां और 19 लड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। पुलिस ने सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर आवश्यक पूछताछ और कार्रवाई के बाद छोड़ दिया मामले में दोनों होटलों के मैनेजरों को गिरफ्तार किया गया है।

राम रहीम की 21 दिन की फरलो खत्म, जेल लौटेगा ये खबर भी पढ़े : राम रहीम की 21 दिन की फरलो खत्म, जेल लौटेगा

डीएसपी महिला सुरक्षा प्रिया शर्मा के नेतृत्व में थाना अर्बन एस्टेट पुलिस टीम ने साेमवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। होटल 999 में 13 लड़कियां और 11 लड़के मिले, जबकि होटल राज में 9 लड़कियां और 8 लड़के पाए गए।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई से पहले बोगस ग्राहक को होटल 999 में भेजा गया था। इशारा मिलते ही टीम ने दबिश देकर मैनेजर हांसी जिले के कोंथ कलां निवासी कुलदीप को काबू किया। कमरा नंबर 205 में बोगस ग्राहक के साथ एक महिला मिली।

महिला की मेकअप किट से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। इसके बाद होटल राज में भी बोगस ग्राहक के इशारे पर दबिश दी गई और मैनेजर कैथल निवासी अंकुश को गिरफ्तार किया गया। कमरा नंबर 112 में बोगस ग्राहक के साथ एक महिला मिली।

पुलिस ने दोनों होटलों से बरामद कुल एक हजार रुपये रुपये और आपत्तिजनक सामान को अलग-अलग पैकेटों में सील कर साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि दोनों मैनेजर पैसा कमाने के उद्देश्य से बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार करवाते थे। थाना अर्बन एस्टेट में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

एसपी सिद्धांत जैन का कहना है कि होटल, गेस्ट हाउस या अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखने और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख बना हुआ है। कीमत में बदलाव...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से पर्यटन क्षेत्र को 52.67 अरब रुपये का नुकसान

काठमांडू। नेपाल में बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन से देश के पर्यटन क्षेत्र को 52 अरब 67 करोड़ 45...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से पर्यटन क्षेत्र को 52.67 अरब रुपये का नुकसान

हिसार के होटलों में पुलिस की रेड, 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले

हिसार। मॉडल टाउन स्थित शीशमहल वाली गली में होटल राज और होटल 999 में पुलिस ने रेड कर देह व्यापार...
हरियाणा 
हिसार के होटलों में पुलिस की रेड, 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सोनभद्र। सरकार गरीबों और पात्रों को जहाँ प्रधानमंत्री आवास देकर पक्का छत उपलब्ध करा रही है, वहीं इस अति महत्वाकांक्षी...
उत्तर प्रदेश 
पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई