ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी का जोर बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।
अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड के स्तर में गिरावट आने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के पिछले 11 दिन के निचले स्तर तक पहुंच जाने की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा।
डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.71 प्रतिशत बढ़कर 52,048.83 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स में 114.20 अंक यानी 1.49 प्रतिशत उछल कर 7,764.70 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।
इसके अलावा नैस्डेक 599.55 अंक यानी 2.26 प्रतिशत की जोरदार छलांग लगा कर 27,122.09 अंक के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,981.96 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार पॉजिटिव माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.74 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,739.01 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,138.94 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 270.95 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,575.01 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक उत्साह के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में बने हुए हैं।
जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स आज बड़ी गिरावट का शिकार हो गया है। फिलहाल यह सूचकांक 101.88 अंक यानी 1.60 प्रतिशत टूट कर 6,282.85 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 5,697.66 अंक के स्तर पर बना हुआ है।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,452.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,958.64 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
कोस्पी इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 99.47 अंक यानी 1.42 प्रतिशत उछल कर 7,107.19 अंक के स्तर पर आ गया है।
निक्केई इंडेक्स में भी आज जबरदस्त मजबूती नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 882.70 अंक यानी 1.36 प्रतिशत की उछाल के साथ 65,018.95 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 408.16 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,127 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.63 प्रतिशत उछल कर 1,608.03 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की छलांग लगा कर 25,121 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
