प्रशासन की पैनी नजर में हुई एसआई भर्ती-2021 की री-एग्जाम

राजस्थान में कड़ी सुरक्षा के साथ आयोजित हुई परीक्षा, 2.18 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

जयपुर। पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के कारण रद्द की गई सब इंस्पेक्टर भर्ती-2021 की पुनः परीक्षा रविवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच आयोजित की गई। प्रदेश के 11 जिलों में बनाए गए 666 परीक्षा केंद्रों पर 2 लाख 18 हजार 131 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जयपुर में सबसे अधिक 187 केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा दो पारियों में हुई। पहली पारी में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य हिंदी और दूसरी पारी में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का पेपर हुआ। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार सुबह 9 बजे बंद कर दिए गए थे।

भारत-अमेरिका की सैन्य ताकत का संगम, ‘युद्ध अभ्यास’ का आगाज ये खबर भी पढ़े : भारत-अमेरिका की सैन्य ताकत का संगम, ‘युद्ध अभ्यास’ का आगाज

जयपुर के केंद्रों पर अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक सत्यापन, फेस रिकॉग्निशन, थंब इंप्रेशन और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद प्रवेश दिया गया। निर्धारित समय के बाद पहुंचे कुछ अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। अभ्यर्थियों ने अलग-अलग कारण बताते हुए प्रवेश देने का अनुरोध किया, लेकिन निर्धारित नियमों के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।

आरपीएससी के अनुसार अजमेर में 74, अलवर में 48, भरतपुर में 58, बीकानेर में 47, हनुमानगढ़ में 23, जयपुर में 187, जोधपुर में 81, कोटा में 58, श्रीगंगानगर में 10, टोंक में 16 और उदयपुर में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

डमी अभ्यर्थियों और नकल पर रोक लगाने के लिए बहुस्तरीय पहचान सत्यापन व्यवस्था की गई। फेस रिकॉग्निशन, थंब इंप्रेशन और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए अभ्यर्थियों की पहचान का मिलान किया गया। मेटा ग्लासेस, ब्लूटूथ डिवाइस सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर भी निगरानी रखी गई। पुलिस और प्रशासन की निगरानी के साथ केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई गई।

परीक्षा में डिबार किए गए अभ्यर्थियों पर भी विशेष निगरानी रखी गई। आयोग के अनुसार परीक्षा की गोपनीयता और शुचिता बनाए रखना प्राथमिकता है। किसी भी अनियमितता पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2022 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इस बार ओएमआर शीट में पांचवां विकल्प यानी अनुत्तरित प्रश्न का गोला भरना अनिवार्य किया गया है। किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देने की स्थिति में अभ्यर्थी को पांचवां विकल्प भरना होगा। इसके लिए प्रत्येक पेपर में 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया।

सब इंस्पेक्टर भर्ती-2021 का विज्ञापन 3 फरवरी 2021 को जारी हुआ था। उस समय करीब 7.97 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी 13 से 15 सितंबर 2021 के बीच आयोजित मूल परीक्षा में शामिल हुए थे। पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोपों के बाद भर्ती प्रक्रिया जांच और कानूनी कार्रवाई के दायरे में आई। राजस्थान हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द कर दी थी, जिसे खंडपीठ ने भी बरकरार रखा। मई 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया। इसके बाद आरपीएससी ने 859 पदों के लिए पुनः परीक्षा की प्रक्रिया शुरू की। पहले केवल मूल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को पुनः परीक्षा का अवसर देने का निर्णय हुआ था, बाद में सभी अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होने की अनुमति दी गई।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान