विश्व आध्यात्मिक सम्मेलन: सीएम रेखा ने संत राजिंदर से की मुलाकात

30वें विश्व आध्यात्मिक सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शामिल हुई सीएम रेखा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आठ दिवसीय 30वें विश्व आध्यात्मिक सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख संत राजिंदर सिंह जी महाराज से मुलाकात की। किरपाल बाग और संत दर्शन सिंह जी धाम बुराड़ी में आयोजित इस सम्मेलन में रूहानी मिशन के प्रमुख का 80वां जन्मदिवस भी मनाया गया।

तेरह सितंबर से शुरू इस आठ दिवसीय आयोजन में दो लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक अशोक गोयल, विभिन्न धर्मों के आध्यात्मिक नेता और 650 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी शामिल हुए। समापन कार्यक्रम में ध्यान और आध्यात्मिकता पर विचार-विमर्श के साथ 68वां रक्तदान शिविर, 43वां निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद सर्जरी शिविर और 23वां वस्त्र वितरण शिविर आयोजित किया गया।

सीएमआरएल-एक्सलॉजिक मामले में जल्द बड़ा फैसला ये खबर भी पढ़े : सीएमआरएल-एक्सलॉजिक मामले में जल्द बड़ा फैसला

सम्मेलन में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, स्विटजरलैंड, कनाडा और कई अन्य देशों से 650 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए। समापन अवसर पर संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने ध्यान को भीतर की ओर मोड़ने और ईश्वर से जुड़ने के लिए का मुख्य जरिया बताया। उन्होंने कहा कि भटकाने वाली चीजों से भरी इस दुनिया में हमें ईश्वर से जुड़ने और जीवन के सच्चे मकसद को जानने और ईश्वर को पाने को पूरा करने के लिए अपने भीतर झांकना होगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संत राजिन्दर सिंह जी महाराज को जन्मदिन पर बधाई दी। साथ ही ध्यान, शांति और मानवता की सेवा के प्रति उनके दशकों लंबे समर्पण की सराहना भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके बारे में जितना ज्यादा वह जानती हैं, वह यह है कि इंजीनियरिंग से आध्यात्मिकता तक की उनकी अद्भुत यात्रा प्रभावित करती है। आखिर में माता रीटा और अन्य ने गुरु नानक देव जी महाराज की वाणी से एक भावपूर्ण भजन “हम घर साजन आए” प्रस्तुत किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

IIT बॉम्बे सुसाइड केस की जांच तेज, हॉस्टल से हटाए गए सीलिंग फैन

मुंबई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या मामले की पुलिस गहन छानबीन सीसीटीवी की मदद...
महाराष्ट्र 
IIT बॉम्बे सुसाइड केस की जांच तेज, हॉस्टल से हटाए गए सीलिंग फैन

नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

पुलिस ने गठित की टीम औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव में...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

गंगा स्वच्छता का संदेश: गंगाजल से भरे ड्रम में दी गणेश जी को विदाई

प्रयागराज। गणेश उत्सव के दौरान गंगा को प्रदूषण से बचाने का अनूठा संदेश दिया गया। भरद्वाजपुरम स्थित आनंद अखाड़े में...
उत्तर प्रदेश 
गंगा स्वच्छता का संदेश: गंगाजल से भरे ड्रम में दी गणेश जी को विदाई

नए मुख्यमंत्री कार्यालय पर करोड़ों खर्च को पूर्व सीएम ने बताया फिजूलखर्ची

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने मुख्यमंत्री कार्यालय के नए भवन के निर्माण पर 40-50 करोड़...
उत्तराखंड 
नए मुख्यमंत्री कार्यालय पर करोड़ों खर्च को पूर्व सीएम ने बताया फिजूलखर्ची

विश्व आध्यात्मिक सम्मेलन: सीएम रेखा ने संत राजिंदर से की मुलाकात

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आठ दिवसीय 30वें विश्व आध्यात्मिक सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेते...
राष्ट्रीय 
विश्व आध्यात्मिक सम्मेलन: सीएम रेखा ने संत राजिंदर से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश

नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

पुलिस ने गठित की टीम औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव में...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

गंगा स्वच्छता का संदेश: गंगाजल से भरे ड्रम में दी गणेश जी को विदाई

प्रयागराज। गणेश उत्सव के दौरान गंगा को प्रदूषण से बचाने का अनूठा संदेश दिया गया। भरद्वाजपुरम स्थित आनंद अखाड़े में...
उत्तर प्रदेश 
गंगा स्वच्छता का संदेश: गंगाजल से भरे ड्रम में दी गणेश जी को विदाई

जनसेवा ही मेरा संकल्प, नागरिक की समस्या का समाधान पहली प्राथमिकता: ब्रजेश 

लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि “जनसेवा ही मेरा संकल्प है और प्रत्येक नागरिक की समस्या...
उत्तर प्रदेश 
जनसेवा ही मेरा संकल्प, नागरिक की समस्या का समाधान पहली प्राथमिकता: ब्रजेश