IIT बॉम्बे सुसाइड केस की जांच तेज, हॉस्टल से हटाए गए सीलिंग फैन

आत्महत्या मामले मामले में सीसीटीव फुटेज जांच की अहम कड़ी बनी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मुंबई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या मामले की पुलिस गहन छानबीन सीसीटीवी की मदद से कर रही है। इसके साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से संस्थान प्रशासन ने हॉस्टल के कमरों से सीलिंग फैन हटाकर उनकी जगह दीवार पर लगाने का काम मंगलवार से शुरु कर दिया है।

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि साहिल वाकोडे हॉस्टल नंबर 4 स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए थे। साहिल की मौत के मामले में सीसीटीव फुटेज जांच की एक अहम कड़ी बन गई है। क्राइम ब्रांच की टीम एग्जाम हॉल से लेकर हॉस्टल तक के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि घटना से पहले साहिल की गतिविधियों का पूरा क्रम सामने आ सके।

गौरी-गणपति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे युवक की मौत ये खबर भी पढ़े : गौरी-गणपति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे युवक की मौत

घटना वाले दिन दोपहर करीब 12.30 से 12.45 बजे के बीच एग्जाम हॉल की सीसीटीवी फुटेज में साहिल की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई थीं। परीक्षा खत्म होने में करीब 15 मिनट बाकी थे, जब साहिल अपनी जेब में कुछ देखने के लिए नीचे झुकते दिखाई दिए। इसके बाद वहां मौजूद एक प्रोफेसर उन्हें अन्य छात्रों से अलग ले गए।

एग्जाम हॉल से बाहर निकलने के बाद साहिल कैंपस में जाते हुए सीसीटीवी में दिखाई दिए। इसके बाद दोपहर करीब 1.25 बजे वह हॉस्टल स्थित अपने कमरे में दाखिल हुए। जांच के मुताबिक, इसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकले। पुलिस अब एग्जाम हॉल, कैंपस और हॉस्टल की सीसीटीवी फुटेज को आपस में जोडक़र घटना से पहले की पूरी टाइमलाइन तैयार करने में जुटी है।

इस मामले में सोमवार, 21 सितंबर को आईआईटी बॉम्बे प्रशासन ने छात्रों की मांगों के बाद प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स के पद से हटा दिया है। वहीं, साहिल के पिता की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने एग्जाम से जुड़े प्रोफेसर और सुपरवाइजर सूर्यनारायण डूला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में सही तथ्यों तक पहुंचने के लिए ही सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है ।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को सड़क मार्ग से एक दिवसीए दौरे पर सहारनपुर पहुंचे।...
उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

दूसरी संतान बालिका होने पर रामकली को मिला छह हजार रुपये का लाभ

एमसीबी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाय) गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं...
छत्तीसगढ़ 
दूसरी संतान बालिका होने पर रामकली को मिला छह हजार रुपये का लाभ

एशियाई खेल: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से रौंदा

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय स्पिनरों के कहर की बदौलत भारत ने मंगलवार को...
खेल 
एशियाई खेल: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से रौंदा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को सड़क मार्ग से एक दिवसीए दौरे पर सहारनपुर पहुंचे।...
उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

पुलिस ने गठित की टीम औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव में...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

गंगा स्वच्छता का संदेश: गंगाजल से भरे ड्रम में दी गणेश जी को विदाई

प्रयागराज। गणेश उत्सव के दौरान गंगा को प्रदूषण से बचाने का अनूठा संदेश दिया गया। भरद्वाजपुरम स्थित आनंद अखाड़े में...
उत्तर प्रदेश 
गंगा स्वच्छता का संदेश: गंगाजल से भरे ड्रम में दी गणेश जी को विदाई

जनसेवा ही मेरा संकल्प, नागरिक की समस्या का समाधान पहली प्राथमिकता: ब्रजेश 

लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि “जनसेवा ही मेरा संकल्प है और प्रत्येक नागरिक की समस्या...
उत्तर प्रदेश 
जनसेवा ही मेरा संकल्प, नागरिक की समस्या का समाधान पहली प्राथमिकता: ब्रजेश