गौरी-गणपति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे युवक की मौत
महाराष्ट्र के रत्नागिरी का मामला, एक की मौत
मुंबई। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के संगमेश्वर तहसील के माभाले इलाके में बीती रात गौरी-गणपति के विसर्जन के दौरान नदी में दो लोग डूब गए। इनमें से एक को बचा लिया गया जबकि एक की मौत हो गई। इस घटना की छानबीन संगमेश्वर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि शनिवार को माभाले इलाके में स्थित नदी में गौरी-गणपति का विसर्जन किया जा रहा था। गौरी -गणपति का विसर्जन करने के लिए शनिवार देर शाम पुरुषोत्तम घड़शी और उनके बेटे प्रज्वल घड़शी नदी में उतरे। मानसून के कारण नदी में पानी का बहाव तेज था। पानी की गहराई और बहाव का सही अंदाजा नहीं होने के कारण दोनों अचानक पानी में डूबने लगे।
ये खबर भी पढ़े : आईआईटी बॉम्बे के छात्र ने परीक्षा में एआई का इस्तेमाल करते पकड़े जाने के बाद की आत्महत्यापिता-पुत्र को पानी में डूबता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और नदी में उतरकर पुरुषोत्तम घड़शी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद स्थानीय युवकों ने नदी में तलाशी अभियान चलाया और प्रज्वल को भी पानी से बाहर निकाला। प्रज्वल को तत्काल चिकित्सा सहायता देने की कोशिश की गई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस हादसे में उसकी मौत हो गई । इस घटना की छानबीन की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
