मुंबई: कोस्टल रोड पर पलटी BMW, हादसे में तीन की मौत
मुंबई। मुंबई के कोस्टल रोड पर लाला कालेज के सामने लोटस जेट्टी के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार सुबह मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। जैसे ही कार लोटस जेट्टी के पास पहुंची तेज रफ्तार होने के कारण अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार से चार लोगों को निकालकर नायर अस्पताल में पहुंचाया।
डॉक्टरों ने इनमें से तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया , जबकि एक शख्स का इलाज नायर अस्पताल में जारी है। मृतकों की पहचान शनय गज्जल और धीर्या सेठ के रूप में हुई है।
तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, 20 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
