Mumbai: वार्ड 176 में 'सेवा संकल्प' की मिसाल!
BJP नगरसेविका रेखा आर. के. यादव ने लगाया विशाल स्वास्थ्य शिविर..
By Rajesh Jaiswal
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने एवं उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक माह (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुंबई समेत देश के विभिन्न राज्यों और जिलों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और और पेड़ लगाने जैसी कई अन्य एक्टिविटीज़ किए जा रहे हैं। इस कैंपेन के तहत मुंबई के अलग-अलग वार्डों में ‘फ्री मेडिकल चेक-अप’, ‘ब्लड डोनेशन कैंप’ का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) एफ/उत्तर विभाग के सायन-कोलीवाड़ा स्थित वार्ड क्र.176 में भाजपा की स्थानीय नगरसेविका रेखा आर. के. यादव ने मंगलवार, (22 सितंबर) को सुबह से ही एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया था, जिसके तहत मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में 400 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। सायन (LTMG) और केईएम अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों की डायबिटीज (शुगर) और हाई ब्लड प्रेशर (BP) चेक का लाइफ स्टाइल समेत कई ख़ास परामर्श दिए गए। इस मौके पर नगरसेविका रेखा आर. के. यादव ने कहा कि हम आगे भी क्षेत्र की आम जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस तरह के मेडिकल कैंप आयोजित करते रहेंगे।
इस शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम और उनके स्टाफ मौजूद रहे, जिन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी सलाह दी। वहीं, इस शिविर में लोगों से मिल रहे भारी प्रतिसाद से उत्साहित आयोजकों का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे जन-कल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश जायसवाल को पत्रकारिता क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग के विभिन्न दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।
