सहकारी बैंक प्रतिनिधि चुनाव में भाजपा समर्थित नौ प्रत्याशियों ने किया नामांकन
खड़गपुर। कांथी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के आगामी प्रतिनिधि चुनाव को लेकर मंगलवार को बैंक के प्रधान कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया के दौरान गहमागहमी रही। बेलदा शाखा से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा समर्थित नौ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
बैंक सूत्रों के अनुसार, इस बार कुल सात हजार 478 मतदाताओं के आधार पर 100 प्रतिनिधियों का चुनाव होना है। सहकारी नियमों के अनुसार प्रत्येक 750 मतदाताओं पर एक प्रतिनिधि निर्धारित किया गया है। इसके चलते बेलदा क्षेत्र में प्रतिनिधियों की संख्या 10 से घटकर नौ हो गई है।
मंगलवार को सभी प्रत्याशियों ने कांथी स्थित बैंक के प्रधान कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थित तरीके से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नारायणगढ़ के विधायक रामप्रसाद गिरी, बेलदा-दो ग्राम पंचायत के उपप्रधान गौरीशंकर अधिकारी समेत भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने प्रत्याशियों का उत्साह बढ़ाया। सहकारी बैंक के प्रतिनिधि चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की इस सक्रिय भागीदारी को स्थानीय राजनीतिक और सहकारी क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
