नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

यूपी के औरैया का मामला, आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पुलिस ने गठित की टीम

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव में बीती रात सोमवार को 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोर के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों और ग्रामीणों से मिली प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस को आशंका है कि किशोर के पिता ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की थी। घटना के बाद से आरोपित पिता फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:45 बजे गांव निवासी अरुण राजपूत ने सहार थाना पुलिस को सूचना दी कि उम्मेद सिंह ने अपने 15 वर्षीय बेटे रिशु के साथ नशे की हालत में मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।

तालाब से नहीं हट सका अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने फिर उठाई आवाज ये खबर भी पढ़े : तालाब से नहीं हट सका अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने फिर उठाई आवाज

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृत किशोर रिशु का पिता उम्मेद सिंह ई-रिक्शा चलाता है। वह शराब का सेवन करता है। सोमवार शाम परिवार के अन्य सदस्य गांव में आयोजित गणेश पूजा की आरती में शामिल होने गए थे। इसी दौरान उम्मेद सिंह पर शराब के नशे में अपने छोटे बेटे रिशु के साथ मारपीट करने का आरोप है। बाद में किशोर की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस को उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपित पिता उम्मेद सिंह फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

परिजनों के मुताबिक, मृतक किशोर रिशु की मां लता देवी की करीब 12 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। परिवार में उसकी 18 वर्षीय बहन काजल और 22 वर्षीय भाई नीरज हैं। दादा महेंद्र सिंह और दादी मधुलता गांव में दूसरे मकान में रहते हैं। सहार थाने के उपनिरीक्षक गणेश गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

2013-14 में उत्पादन पूरी तरह बंद होने के बाद मशीनें हैं खामोश
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को सड़क मार्ग से एक दिवसीए दौरे पर सहारनपुर पहुंचे।...
उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

दूसरी संतान बालिका होने पर रामकली को मिला छह हजार रुपये का लाभ

एमसीबी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाय) गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं...
छत्तीसगढ़ 
दूसरी संतान बालिका होने पर रामकली को मिला छह हजार रुपये का लाभ

उत्तर प्रदेश

कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

2013-14 में उत्पादन पूरी तरह बंद होने के बाद मशीनें हैं खामोश
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को सड़क मार्ग से एक दिवसीए दौरे पर सहारनपुर पहुंचे।...
उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

पुलिस ने गठित की टीम औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव में...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

गंगा स्वच्छता का संदेश: गंगाजल से भरे ड्रम में दी गणेश जी को विदाई

प्रयागराज। गणेश उत्सव के दौरान गंगा को प्रदूषण से बचाने का अनूठा संदेश दिया गया। भरद्वाजपुरम स्थित आनंद अखाड़े में...
उत्तर प्रदेश 
गंगा स्वच्छता का संदेश: गंगाजल से भरे ड्रम में दी गणेश जी को विदाई