तालाब से नहीं हट सका अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने फिर उठाई आवाज

कटेहरी ब्लॉक के दो ग्राम पंचायतों का निवासी बन लाभ उठा रहा अवैध कब्जेधारक

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कटेहरी, अंबेडकरनगर। विकास खंड कटेहरी के ग्राम पंचायत मरथुआ सरैया के बोझवा स्थित तालाब पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए जाने का मामला फिर सुर्खियों में है। ग्रामीणों का आरोप है कि सात वर्ष पहले लेखपाल की रिपोर्ट पर तहसीलदार अकबरपुर द्वारा 30 नवंबर 2019 को अवैध कब्जा हटाने का दिया था। इसके बावजूद आज तक तालाब की भूमि को कब्जामुक्त नहीं कराया जा सका है। कई बार ग्रामीणों ने आदेश का अनुपालन कराने की मांग की, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
    
सरैया निवासी जय सिंह, इंद्रजीत वर्मा, बीरू व घनश्याम आदि ग्रामीणों के अनुसार तालाब की भूमि पर जिस  नाम के व्यक्ति द्वारा कब्जा किया गया है, वह कटेहरी विकास खंड के दरवन रज्जूपुर का मूल निवासी है। मरथुआ सरैया में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा करके यहां का भी निवासी बन गया है। उसके द्वारा दो ग्राम पंचायतों में मतदान के साथ की सरकार की योजनाओं का दोहरा लाभ भी उठा रहा है। इसकी भी जांच कराए जाने की जरूरत है। 
    
 ग्रामीणों का कहना है कि तालाब गांव की महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपत्ति है, जो जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है। अतिक्रमण के कारण तालाब का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग से मांग की है कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ-साथ जन आंदोलन का सहारा लेने के लिए भी बाध्य होंगे। 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...