वन डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर भारत
वन डे क्रिकेट : वन डे क्रिकेट में इस साल कई बल्लेबाजों ने बल्ले से कमाल दिखाया है। आइए जानते हैं इस साल ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
बांग्लादेश के तंजिद हसन साल 2026 में सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाजों में 5वें पायदान पर हैं। तंजिद ने इस साल 12 ODI मैचों में 44.18 के औसत से 486 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं। 107 रन उनका हाईएस्ट स्कोर है।
साल 2026 में सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट हैं। जो रूट का बल्ला इस साल जमकर बोल रहा है। उन्होंने महज 6 ODI मैचों में 91.00 के औसत से 496 रन जड़े हैं। इस साल उन्होंने ODI में हर मैच में 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली है। वह 5 अर्धशतक और 1 शतक इस साल लगा चुके हैं।
नेपाल के आसिफ शेख साल 2026 में सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे पायदान पर हैं। आसिफ ने 13 ODI मैचों में इस साल 38.23 के औसत से 497 रन जड़े हैं, जिसमें 2 अर्धशतक और 1 शतक शामिल हैं।
साल 2026 में ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में नेपाल के दीपेन्द्र सिंह ऐरी दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इस साल ODI क्रिकेट में 14 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में 39.46 के औसत से 513 रन बनाए हैं। उन्होंने इस साल 1 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल साल 2026 में ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 9 ODI मैचों की 8 पारियों में 93.50 के शानदार औसत से 561 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
