मौसम 22 सितंबर: आज 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम 22 सितंबर 2026: देश में खतरनाक चक्रवात की चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने एक और टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 22 सितंबर को यूपी, बिहार सहित 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी कर दी गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी कहर बरपा सकती है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में इस आंधी के चलते नुकसान की भी आशंका बनी हुई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंड स्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को यात्रा करने से पहले एक बार मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लेना चाहिए नहीं तो खतरे में पड़ सकते हैं। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में तेज आंधी के कहर के चलते बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी हो सकते हैं।
वहीं, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने से पूर्वी भारत और दक्षिण के कुछ राज्यों में अगले 24 घंटे भारी पड़ सकते हैं। अगले 6 से 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में मानसून के सुपर एक्टिव रहने की चेतावनी है। दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। दक्षिणी हिमाचल प्रदेश से लेकर पूर्वी-मध्य और उससे सटे उत्तर-पूर्वी अरब सागर में मौजूद चक्रवाती परिसंचरण तक एक 'ट्रफ' बना हुआ है। तो चलिए आपलोगों को बताते है 22 सितंबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।
देश के 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 22 सितंबर को देश के 18 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। कुछ राज्यों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है।
दिल्ली NCR
दिल्ली(22 सितंबर- मध्यम बारिश की कोई चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 22 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 22 सितंबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
उत्तर प्रदेया
यूपी(22 सितंबर-बारिश-सतही हवा की चेतावनी): गाजियाबाद, मेरठ, मोरादाबाद, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा, कानपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, फिरोजाबाद, एटा, कानपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, झांसी, ललितपुर, बांदा, प्रयागराज, अयोध्या, वापाणसी और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, लखनऊ में कल यानी 22 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
बिहार
बिहार (22 सितंबर- तेज बारिश और तूफान की चेतावनी): पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, रोहतास, गया, गोपालगंज, सारण, भोजपुर, कैमूर, नवादा, नालंदा, पू्र्णिया, कटिहार, बक्सर, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल और बेगूसराय में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना में 22 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
झारखंड
झारखंड (22-23 सितंबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, धनबाद, रांची, जमशेदपुर, देवघर, गिरिडीह, रामगढ़, लोहरदगा, बोकारो और धनबाद में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलने की चेतावनी है। वहीं, रांची में कल 22 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड (22 सितंबर- बारिश-आंधी की चेतावनी): ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, चमोली, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं देहरादून में कल यानी 22 सितंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
हिमाचल
हिमाचल (22-24 सितंबर-बारिश-तूफान का अलर्ट): कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, शिमला, किन्नौर, मंडी, सोलन, हमीरपुर और कुल्लू में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 22 सितंबर को मनाली में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (22 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): राजौरी, उधमपुर, गांदलबल, जम्मू, कुलगाम, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, अनंतनाग और पुंछ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 22 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(22 सितंबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): कोलकाता, हावड़ा, मालदा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, कालिम्पोंग, बीरभूम, नादिया, जलपाईगुड़ी, हुगली और दुर्गापुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 22 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पंजाब
पंजाब (22 सितंबर-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): मनसा, फरीदकोट, मुक्तसर, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, संगरूर, बरनाला, गुरदासपुर और होशियारपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान
राजस्थान ( 22 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): झुंझुनू, टोंक, अजमेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, भरतपुर, सीकर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, पाली और सीकर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 22 सितंबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (22-23 सितंबर- बारिश-तूफान का अलर्ट): विदिशा, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, सिवनी, देवास, बेतुल, हर्दा, धार, बालाघाट, गुना, नीमच, उज्जैन, उमरिया और मांडला में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में 22 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
गुजरात
गुजरात(22 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी, नर्मदा, दादर नगर हवेली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़(22 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): रायपुर, धमतरी, कोरबा, गरियाबंद, सूरजपुर, बिलासपुर, बेमेतरा, जांजगीर, महासमुंद, दुर्ग, रायगढ़ और कोरिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।
ओडिशा
ओडिशा(22 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): भुवनेश्वर, पुरी, बलांगिर, नौपाड़ा, सुंदरगढ़, मयूरभंज, केंदुझार, और संबलपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
