कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह पर हमले की कोशिश का आरोप

दोषी ने गोली मारकर कमल भूषण की थी हत्या

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रांची। राजधानी रांची के चर्चित कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह मुनव्वर अफाक पर रविवार सुबह कथित रूप से हमला करने की कोशिश की गई। मुनव्वर के अनुसार, कांटाटोली चौक के पास बाइक सवार तीन लोगों ने उस पर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पिस्तौल मिसफायर हो गई। इसके बाद हमलावर नामकुम की ओर फरार हो गए।

कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह मुनव्वर अफाक ने बताया कि कांटा टोली चौक पर दो अपराधियों ने उस पर हमला किया। उसके अनुसार, हमलावरों में एलेक्स और कटला नाम के दो अपराधी शामिल थे, तीसरे अपराधी को वह नहीं पहचानता है। दोनों के पीएलएफआई से जुड़े होने की बात भी सामने आई है।

मुनव्वर अफाक ने कमल भूषण हत्याकांड में सजा काट रहे डब्ल्यू कुजूर और राहुल कुजूर के इशारे पर हमले की आशंका जताई है। उसका कहना है कि सरकारी गवाह बनने के बाद उन्हें पहले भी धमकियां मिली थीं। अदालत में उसकी गवाही मामले में अहम साबित हुई थी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जिस दिशा में अपराधी फरार हुए हैं, उस दिशा में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह ने बताया कि मुनव्वर ने अपने ऊपर हमले की जानकारी दी है उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कमल भूषण हत्याकांड में 22 सितंबर 2025 को अदालत ने राहुल कुजूर, डब्ल्यू कुजूर और काविस अदनान को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वहीं, सरकारी गवाह मुनव्वर अफाक को बरी कर दिया गया था। मामले के अन्य आरोपित छोटू कुजूर सहित कुछ आरोपित अब भी जेल में हैं और ट्रायल का सामना कर रहे हैं ।

30 मई 2022 को पिस्का मोड़ के देवी मंडप रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल के पास अपराधियों ने गोली मारकर कमल भूषण की हत्या कर दी थी। उस समय वह फोन पर बात कर रहे थे। कमल भूषण और डब्ल्यू कुजूर जमीन कारोबार से जुड़े थे । पैसों के लेन-देन और पारिवारिक विवाद के कारण दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच डब्ल्यू कुजूर के बेटे राहुल ने कमल भूषण की बेटी से प्रेम विवाह भी किया था।

कमल भूषण की हत्या के बाद उसके अकाउंटेंट संजय कुमार की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संजय कमल भूषण के आर्थिक मामलों को देखता था । आरोप है कि पैसों को लेकर हुए विवाद में उसकी भी हत्या की गई।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान