प्रोफेसर सूर्यनारायणा दुल्ला के समर्थन में आया आईआईटी मद्रास

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आईआईटी मद्रास : आईआईटी बॉम्बे के एक युवा छात्र की 18 सितंबर 2026 को हुई मौत के मामले में आईआईटी मद्रास फैकल्टी एसोसिएशन ने दुख जताया है। IIT मद्रास प्रोफेसर सूर्यनारायणा दुल्ला के समर्थन में आया है। इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। आईआईटी मद्रास के एसोसिएशन ने छात्र के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी छात्र की मौत पूरे शैक्षणिक समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है। एसोसिएशन ने छात्र के दोस्तों, सहपाठियों और आईआईटी बॉम्बे के छात्र समुदाय के साथ भी एकजुटता जताई।

उचित प्रक्रिया के तहत की जाए निष्पक्ष जांच
आईआईटी मद्रास फैकल्टी एसोसिएशन ने कहा कि घटना की परिस्थितियों की जांच निष्पक्ष और उचित प्रक्रिया के तहत की जानी चाहिए। एसोसिएशन ने आईआईटी बॉम्बे फैकल्टी फोरम के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें कहा गया है कि प्रोफेसर सूर्यनारायणा दुल्ला ने पाठ्यक्रम प्रशिक्षक और परीक्षा निरीक्षक के तौर पर संस्थान की सीनेट द्वारा अनुमोदित शैक्षणिक प्रक्रियाओं के अनुसार काम किया। 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

फैकल्टी सदस्यों की परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने की है जिम्मेदारी 
एसोसिएशन ने कहा कि आईआईटी प्रणाली में फैकल्टी सदस्यों की जिम्मेदारी परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने की है और उन्हें बिना व्यक्तिगत बदनामी के डर के संस्थागत प्रक्रियाओं का ईमानदारी से पालन करने में सक्षम होना चाहिए। फैकल्टी एसोसिएशन ने मांग की कि मामले की जांच उचित संस्थागत और कानूनी अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से की जाए। साथ ही छात्र और उसके परिवार की गरिमा का पूरा सम्मान करने की अपील की गई है।

जांच पूरी होने से पहले किसी को ठहराया जाए जिम्मेदार
एसोसिएशन ने यह भी कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से या मीडिया में जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उसके मुताबिक, समय से पहले निकाले गए निष्कर्ष, मीडिया ट्रायल और सोशल मीडिया पर होने वाली अटकलें संबंधित लोगों को स्थायी नुकसान पहुंचा सकती हैं और न्याय के उद्देश्य के अनुकूल नहीं हैं।

कई पहलुओं पर गौर करने की भी मांग
इसके अलावा, एसोसिएशन ने जांच के दौरान इस पहलू पर भी गौर करने की मांग की कि शैक्षणिक कदाचार से निपटने वाली संस्थागत प्रक्रियाओं में छात्रों को अत्यधिक तनाव की स्थिति में पर्याप्त सहायता, काउंसलिंग और सुरक्षा उपाय उपलब्ध कराए जाते हैं या नहीं। वहीं दूसरी ओर, IIT बॉम्बे ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्रोफेसर दुल्ला को Dean of Student Affairs के पद से हटा दिया है।

फैकल्टी एसोसिएशन ने छात्रों, शिक्षकों, प्रशासन, मीडिया और आम लोगों से संयम और संवेदनशीलता बरतने की अपील की है। आईआईटी मद्रास के इस बयान पर प्रोफेसर एथायराजा मणि, अध्यक्ष, फैकल्टी एसोसिएशन आईआईटी मद्रास के हस्ताक्षर हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

वन्यजीवन के लिए क्यों जरूरी हैं चीता?

नई दिल्ली: प्रकृति से एक बार जो चीज विलुप्त हो जाए, उसे वापस प्रकृति में लाना बहुत मुश्किल या फिर...
राष्ट्रीय 
वन्यजीवन के लिए क्यों जरूरी हैं चीता?

बुजुर्ग महिला को बंदर ने धक्का मारा और हो गई मौत

कोप्पल : कर्नाटक के कोप्पल जिले से एक बेहद ही चौंका देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक बंदर...
नारी व बाल जगत 
बुजुर्ग महिला को बंदर ने धक्का मारा और हो गई मौत

पालक, कॉर्न और लहसुन से तैयार होने वाली स्वादिष्ट सब्जी 

लहसुनी कॉर्न पालक की सब्जी :अगर आप रोज की दाल सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो डिनर में आप...
खाना पकाना 
पालक, कॉर्न और लहसुन से तैयार होने वाली स्वादिष्ट सब्जी 

क्या  जामुन के बीजों को सालभर इस्तेमाल करना चाहते हैं?

जामुन का बीज : जामुन एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सिर्फ जामुन...
लाइफस्टाइल 
क्या  जामुन के बीजों को सालभर इस्तेमाल करना चाहते हैं?

प्रोफेसर सूर्यनारायणा दुल्ला के समर्थन में आया आईआईटी मद्रास

आईआईटी मद्रास : आईआईटी बॉम्बे के एक युवा छात्र की 18 सितंबर 2026 को हुई मौत के मामले में आईआईटी...
शिक्षा-रोजगार 
प्रोफेसर सूर्यनारायणा दुल्ला के समर्थन में आया आईआईटी मद्रास

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान