ट्रंप ने रूस और यूक्रेन जंग को कभी न खत्म होने वाला युद्ध बताया

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस युद्ध से हो रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए इसे खत्म करने की अपील की है। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में यह बात कही।

रूस ने डीजल ऑयल इंडस्ट्री पर नियंत्रण खो दिया 
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध के कारण अपनी डीजल ऑयल इंडस्ट्री पर नियंत्रण खो दिया है। उन्होंने दावा किया कि रूस की बड़ी संख्या में डीजल रिफाइनरियों को निशाना बनाया गया है, जिसके कारण वे फिलहाल काम नहीं कर रही हैं।

बलूचिस्तान के पिशिन में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, 6 आतंकी ढेर ये खबर भी पढ़े : बलूचिस्तान के पिशिन में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, 6 आतंकी ढेर

ट्रंप ने कभी न खत्म होने वाला युद्ध बताया
उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को बेकार कभी न खत्म होने वाला युद्ध बताया। ट्रंप ने दावा किया कि इस युद्ध में हर महीने करीब 25 हजार लोगों की मौत हो रही है, जिनमें अधिकतर सैनिक हैं। उन्होंने इस स्थिति पर दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है और दोनों पक्ष एक-दूसरे के ऊर्जा तथा सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। 

रविवार को यूक्रेन ने रूस पर किया था बड़ा हमला
बता दें कि रविवार को यूक्रेन की सेना ने रूस पर बड़ा हमला किया था। रात भर रूस पर 1,000 से अधिक ड्रोन से हमले किए। राजधानी मॉस्को को निशाना बनाकर करीब 100 ड्रोन से हमला किया गया था। यह हमला रूस में जारी संसदीय चुनाव के तीसरे और आखिरी दिन हुआ था। मॉस्को के आस-पास के इलाके में हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। यह रूस पर यूक्रेन की ओर से अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कीव ने इस हमले में कई तरह की मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया जिनमें यूक्रेन में निर्मित फ्लेमिंगो और पेलिकन मिसाइलें भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इनका इस्तेमाल तेल और लॉजिस्टिक सुविधाओं को निशाना बनाने के लिए किया गया। जेलेंस्की ने रूस की अर्थव्यवस्था पर दबाव बनाने के उद्देश्य का जिक्र करते हुए कहा, ''ये अरबों डॉलर हैं, जो युद्ध मशीन को चलाते हैं।''

जिनपिंग के साथ ट्रंप की शिखर वार्ता
वहीं राष्ट्रपति ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यात्रा के दौरान होनेवाली शिखर वार्ता की तैयारियों में भी जुटे हैं। शि जिनपिंग ट्रंप के निमंत्रण पर 23 से 25 सितंबर तक अमेरिका की राजकीय यात्रा करेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। शी 23 सितंबर को वाशिंगटन पहुंचेंगे और इस दौरान उनका राष्ट्रपति ट्रंप के साथ शिखर वार्ता का कार्यक्रम है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

प्रोफेसर सूर्यनारायणा दुल्ला के समर्थन में आया आईआईटी मद्रास

आईआईटी मद्रास : आईआईटी बॉम्बे के एक युवा छात्र की 18 सितंबर 2026 को हुई मौत के मामले में आईआईटी...
शिक्षा-रोजगार 
प्रोफेसर सूर्यनारायणा दुल्ला के समर्थन में आया आईआईटी मद्रास

नीम करोली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी ‘हनुमान अंश’

हनुमान अंश। :बॉलीवुड फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों अपनी कहानी और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के साथ-साथ एक बेहद भावुक वजह...
मनोरंजन 
नीम करोली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी ‘हनुमान अंश’

ट्रंप ने रूस और यूक्रेन जंग को कभी न खत्म होने वाला युद्ध बताया

न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस युद्ध से हो...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप ने रूस और यूक्रेन जंग को कभी न खत्म होने वाला युद्ध बताया

मौसम 22 सितंबर: आज 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 22 सितंबर 2026: देश में खतरनाक चक्रवात की चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने एक और टेंशन...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 सितंबर: आज 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

1 अक्टूबर से बदलने जा रहे हैं एफ डी से जुड़े नियम

एफ डी : अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा लगाते हैं तो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले...
कारोबार 
1 अक्टूबर से बदलने जा रहे हैं एफ डी से जुड़े नियम

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान