अंसारी को ‘हिंदू राष्ट्रवाद देश के लिए खतरा’ बयान पर भड़की भाजपा

अंसारी के बयान की भाजपा ने की कड़ी निंदा, कहा- कांग्रेस बनी 'मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस'

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के हाल ही में हिन्दू राष्ट्रवाद को देश के लिए खतरा बताये जाने संबंधी बयान की कड़ी निंदा करते हुए आज कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह 'मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस' हो चुकी है।

भाजपा के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस अब अति वामपंथ में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा, "देश के संवैधानिक पद पर रह चुके व्यक्ति किस प्रकार से अपने अंतर्मन के भावों और कांग्रेस के मनोभावों को अभिव्यक्त करते हैं, इसका एक अत्यंत निंदनीय उदाहरण सामने आया है।

JSCB घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, झारखंड-ओडिशा में छापा ये खबर भी पढ़े : JSCB घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, झारखंड-ओडिशा में छापा

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी साहब ने वर्ष 2019 में लिखी गई एक किताब को उद्धृत करते हुए कहा कि बकौल नेहरू जी, उनके लिए (देश के समक्ष) कम्युनिज्म उतना बड़ा खतरा नहीं है, जितना हिंदू राष्ट्रवाद। यानी, हामिद अंसारी जी ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस पूरी तरह मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस हो चुकी है।"

डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि संवैधानिक पद पर रह चुके व्यक्ति द्वारा नेहरू के संदर्भ में कम्युनिज्म और हिंदू राष्ट्रवाद को लेकर की गई टिप्पणी कांग्रेस की वर्तमान विचारधारा पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा, "वामपंथ एक खतरा था, नेहरू ये मानते थे और नेहरू का संदर्भ वो लेकर आए। ये खुलासा करने के लिए मैं हामिद अंसारी साहब को बधाई देता हूं। और आज की कांग्रेस तो अति वामपंथ में जा चुकी है। यानी, वो कम्युनिज्म में गोता लगा चुके हैं। आज ये भी स्पष्ट हो गया है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी की बातों में जो कुछ भी दिखाई पड़ता है, इसकी कहानी खानदानी है।"

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस की वर्तमान राजनीतिक शैली पर भी कटाक्ष करते हुए कहा, "कांग्रेस आज वास्तविक सृजनात्मकता और दृष्टि के अभाव में लाफ्टर शो से स्टैंडअप कॉमेडी और स्टैंडअप कॉमेडी से अश्लीलता की ओर बढ़ गई है। मुझे लगता है कि कांग्रेस को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।"

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी के 2 जून 2023 को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में प्रेस क्लब में दिए गए बयान का भी उल्लेख किया जिसमें राहुल गांधी ने मुस्लिमों को ‘पूरी तरह सेक्युलर’ बताया था। भाजपा नेता ने केरलम् में कांग्रेस के इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन को लेकर भी सवाल उठाए और मुस्लिम लीग के ऐतिहासिक संदर्भ का उल्लेख किया। उन्हाेंने कहा, "कांग्रेस आज जिस नीचाई पर है, 140 वर्षों में कभी इससे नीचे नहीं गई।

इसलिए राहुल गांधी की करतूतों और कारगुजारियों की घोर भर्त्सना करते हुए मैं कहना चाहूंगा कि उन्होंने सिर्फ संसद की गरिमा नहीं गिराई, सिर्फ नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा नहीं गिराई, बल्कि अपनी पार्टी के साथ-साथ अपने परिवार की गरिमा को भी गिराया है।"

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान