गणेश पूजन महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उतरौला (बलरामपुर)। गणेश पूजन महोत्सव नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार शाम को उतरौला के दुखहरण नाथ मंदिर के निकट चित्रकूट धाम मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन चित्रकूट धाम कमेटी के द्वारा किया गया।
भंडारे में छोला, पूड़ी, चावल, खीर का वितरण किया गया। भंडारा देर रात तक चलता रहा जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। चित्रकूट धाम मंदिर कमेटी के संरक्षक एडवोकेट अमरनाथ शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें महिला, पुरुष व बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर रामकुमार गुप्ता, सचिन मोबाइल, संदीप जयसवाल, अंचल गुप्ता, शंकर कौशल, रमेश यादव, महेश गुप्ता, कुलदीप जायसवाल, सागर गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, किशन गुप्ता, शुभम शर्मा, ऋषभ शर्मा, गौतम शर्मा, राधेश्याम कौशल, धर्मेंद्र मोदनवाल, आकाश गुप्ता, सर्वेश यादव, किशन मोदनवाल, अमन सोनी व तरुण मौर्या का विशेष योगदान रहा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
