सपा के 'पीडीए रथ' को भगवा रंगने पर मायावती ने बताया वोट का लालच

अखिलेश का 'पीडीए रथ' सपा के लाल रंग का कम भगवा अधिक: मायावती

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में चलने वाले 'पीडीए रथ' को भगवा रंगने की पीछे आने वाले विधानसभा चुनाव में वोट पाने की नियत से किए जाने का आरोप लगाया है। ऐसा किए जाने पर मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है।

बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, यूपी में आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी के लिए सपा प्रमुख का प्रचारित 'पीडीए रथ' सपा के अपने लाल रंग का कम और भाजपा के 'भगवा' रंग का अधिक है। ये सब वोट की खातिर गिरगिट की तरह लगातार रंग बदलना है या फिर मुसलमानों से सपा प्रमुख का वोट पाने का भरोसा उठ जाना है।

कौशल सुधार प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं महिलाएं ये खबर भी पढ़े : कौशल सुधार प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं महिलाएं

मायावती ने कहाकि वैसे भी यूपी के ख़ासकर मुस्लिम समाज को इस कड़वी हकीकत का पूरी तरह से अहसास है कि पिछले चुनावों में सपा को उनके द्वारा अधिकांश एकतरफा वोट देने के बावजूद भी यह पार्टी यूपी व केन्द्र की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सरकार बनाने से नहीं रोक पाती है। ऐसे में इस पार्टी को बार-बार वोट देकर अपना वोट ख़राब क्यों किया जाये। उनका मानना है कि इस मामले में अब वे अपरकास्ट में ख़ासकर ब्राह्मण समाज की तरह ही अपना रवैया काफी तेज़ी से बसपा के पक्ष में बदल रहे हैं।

मायावती ने पोस्ट में कहा कि बसपा प्रदेश में खासकर अपराध नियंत्रण व शान्ति-व्यवस्था के मामलों में क़ानून द्वारा क़ानून के राज के साथ ही व्यापक जनहित, जनकल्याण एवं विकास के मामलों में भी बेहतरीन आयरनलेडी राज यहाँ कई बार स्थापित करके दिखा चुकी है और जिसकी सर्वसमाज के हित व कल्याण में उत्तर प्रदेश को सख़्त जरूरत भी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि सपा को यह भी जनता को ज़रूर बता देना चाहिये कि अब इनके ’पीडीए’ की असली वास्तविकता क्या है? क्योंकि चुनावी स्वार्थ में अब तक इन्होंने कभी ’पीडी’ को ’पिछड़ा, दलित’ बताया तो कभी ’पीडी’ को ’पण्डित’ बताया है और कभी अपने आपको ’अम्बेडकरवादी’ दर्शाने के चक्कर में बसपा का ’नीला’ रंग वाला वस्त्र धारण कर तस्वीरें खिंचवाई है। 

लेकिन इसको जनता ने फौरन ही फेक अम्बेडकरवादी कहकर रिजेक्ट भी कर दिया है। इसके विपरीत बसपा सर्वसमाज के लिए 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त वाली अम्बेडकरवादी पार्टी है। सभी को रोटी-रोज़गार-युक्त आत्म-सम्मान व स्वाभिमान आदि का जीवन जीने की पक्षधर है। इसीलिये सर्वसमाज में बसपा का अपना सम्मान है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान