अंसल एपीआई और उसके मालिक के विरुद्ध एक और शिकायत दर्ज
गोसाईगंज लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. अंसल एपीआई और उसके मालिक प्रणव अंसल के विरुद्ध एक और शिकायत की गई है।पुलिस मुकदमा दर्ज मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित रमेश चंद्र यादव निवासी लखनपुर सराय बाबू नेवाड़ी, जेठवारा, प्रतापगढ़ के अनुसार उनके भाई लाल प्रताप यादव यादव ने वर्ष 2011 में अंसल एपीआई में 4 यूनिटों की बुकिंग की थी।जिनमेंएक यूनिट के लिए 16 लाख 3 हजार रुपये दूसरी यूनिट के लिए 7 लाख 15 हजार रुपये तीसरी यूनिट के लिए 12 लाख 51 हजार 950 रुपये चौथी यूनिट के लिए 14 लाख 43 हजार 160 रुपये कुल 50 लाख 13 हजार 112 रुपये जमा किये थे।
आरोप है कि 15 वर्ष बीत जाने के बाद भी कंपनी ने आवंटित यूनिटों का निर्माण नहीं किया है।पीड़ित द्वारा लगातार कंपनी के मालिक प्रणव अंसल और प्रबंधन से संपर्क कर यूनिट की मांग की गई, लेकिन हर बार टाल-मटोल किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
