मेस के खाने से 40 छात्रों की तबीयत खराब, खाने के गुणवत्ता पर सवाल?

खराब खाने से छात्रों की तबीयत बिगड़ी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मेस का सामान बाहर फेंका, घेराव किया

लखनऊ। लविवि के हबीबुल्लाह छात्रावास में मेस के खाने से बड़ी संख्या में छात्रों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। इसको लेकर रविवार को स्टूडेंट्स ने जोरदार हंगामा कर दिया। छात्रों ने मेस वेंडर और छात्रावास के प्रोवोस्ट राहुल पांडे पर मिलीभगत का आरोप लगाया। छात्रों का कहना है कि मेस में खराब गुणवत्ता का सामान सप्लाई किया जा रहा है।

तबीयत बिगड़ने की शिकायत लेकर छात्र प्रोवोस्ट राहुल पांडे के पास पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने छात्रों से कहा कि तबीयत खराब है तो छात्रावास खाली कर घर जा सकते हैं। इससे छात्रों का गुस्सा बढ़ गया। छात्रों ने सेंट्रल मेस में हंगामा किया। इसके बाद मेस में रखा खराब सामान बाहर फेंक दिया। छात्र करीब तीन घंटे तक धरने पर बैठे रहे। वे प्रोवोस्ट से बातचीत के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर राकेश द्विवेदी और ओपी शुक्ला ने छात्रों को समझाया। 

UP का विकास बंटवारे से नहीं, किसानों-युवाओं के विकास से होगा: अवधेश प्रसाद ये खबर भी पढ़े : UP का विकास बंटवारे से नहीं, किसानों-युवाओं के विकास से होगा: अवधेश प्रसाद

छात्रों का कहना है कि उनकी सभी मांगों को लिखित रूप से मानने के बाद मामला शांत हुआ। छात्रों ने प्रोवोस्ट राहुल पांडे पर पहले भी मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मेस की व्यवस्था और खाने की गुणवत्ता को लेकर भी नाराजगी जताई। 

लविवि प्रवक्ता प्रो.मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि सेंट्रल मेस पर रविवार को हबीबुल्लाह छात्रावास और महमूदाबाद छात्रावास के स्टूडेंट्स मेस के खाने से जुड़ी समस्या को लेकर जुटे थे। मौके पर चीफ प्रॉक्टर पहुंचे। बच्चों की समस्याएं सुनी गई और उनको समझाया गया। मेस संचालक को दिशा निर्देश भी दिए गए है। मेस के खाने में किसी तरीके से कोई कोम्प्रोमाईज नहीं किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान