भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

 भदोही।जब तक भाजपा सरकार रहेगी तब तक पिछड़ों दलितों पर अन्याय और अपमान होता रहेगा। 
सपा सरकार बनने पर ही पीडीए वर्ग को न्याय मिलेगा और प्रदेश के हर वर्ग का विकास होगा।

उक्त बातें भदोही  विधानसभा के  अर्शलान प्रांगण में विश्वकर्मा पीडीए जन चौपाल में पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा।

ये खबर भी पढ़े :  15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

पीडीए पंचायत में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्वमन्त्री श्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा राज में लगातार विश्वकर्मा समाज पिछड़े समाज पर अत्याचार हो रहे है।

गरीबों पिछड़ों दलितों पर हत्या बेटियों के दुष्कर्म जमीनों पर कब्जे आम बात हो गयी है। उत्पीड़न करने वाले भाजपा समर्थक हैं। जिसके डर से भाजपा सरकार में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर  रही है।

भाजपा राज में अब हम अत्याचार नहीं सहेंगे। सभी विश्वकर्मा समाज के लोग मिलकर मुकाबला करें संघर्ष करें और  अपना सम्मान और अधिकार लेकर रहें।

सभी मिलकर भाजपा को हटायें और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायें तब न्याय मिलेगा।
    
पूर्वमंत्री ने कहा कि भाजपा राज में मंहगाई, बेरोजगारी,गरीबी अत्याचार भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। इसका शिकार सबसे ज्यादा गरीब पिछड़े दलित विश्वकर्मा समाज के हुए हैं। भदोही के याकूबपुर रंड़ई  गांव में हुई लक्ष्मी विश्वकर्मा के हत्यारे आज तक पकड़े नहीं गए।

गाजीपुर में निशा विश्वकर्मा की हत्या में  विश्वकर्मा परिवार को आज तक न्याय नहीं मिला।देवरिया में राजू विश्वकर्मा की हत्या प्रकरण में भाजपा सरकार के मंत्री का सरकार से नौकरी और आर्थिक मदद का किया गया वादा आज तक पूरा नहीं हुआ।

कानपुर देहात में रामबीर विश्वकर्मा सत्यनारायण विश्वकर्मा की हुई हत्या में हत्यारे आज भी परिवार को धमकी दे रहे हैं और जमीन और गांव छोड़ने के लिये मजबूर कर रहे हैं। अब तो विश्वकर्मा समाज का भरोसा भाजपा से उठ गया है।

पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने सभी विश्वकर्मा समाज पिछड़े समाज से अपील की अब कोई भाजपा को  वोट न करें। सभी  मिलकर वोट समाजवादी पार्टी को वोट करें और समाजवादी सरकार बनायें।

जब तक सपा की सरकार नहीं बनेगी तब तक पीडीए वर्ग को न्याय नहीं मिलेगा।केवल श्री अखिलेश यादव ही पीडीए का दर्द समझते हैं और पीडीए की मदद कर रहे हैं।सब लोग मिलकर श्री अखिलेश यादव जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनायें।
    
भाजपा राज में नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है। भाजपा राज में पिछड़े वर्गों का आरक्षण में बड़ा घोटाला किया  गया। प्राइमरी और सरकारी स्कूलों को बन्द करके प्रदेश के गरीबों पिछड़ों दलितों को शिक्षा से वंचित करने की साज़िश चल रही है।शिक्षा  आरक्षण और नौकरी रोजगार हमारा मौलिक अधिकार है। भाजपा इसे छीनना चाहती है।

भाजपा संविधान और लोकतंत्र पर हमला कर रही है।बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी ने संविधान में हमें वोट के बराबरी का अधिकार दिया। भाजपा संविधान में दिये अधिकार को छीनना चाहती है।

हमें संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिये समाजवादी पार्टी को मजबूत करना होगा और समाजवादी सरकार बनानी होगी।देश में अकेले श्री अखिलेश यादव जी नेता हैं जो संविधान और लोकतंत्र बचाने पीडीए वर्ग को अधिकार दिलाने की लड़ाई लड रहे हैं।

हम सभी का कर्तव्य है कि हम सभी उनका साथ दे और समाजवादी पार्टी की सरकार बनायें। जनता बदलाव चाहती है। सभी लोग मिलकर श्री अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनायें तभी संविधान और लोकतंत्र बचेगा और प्रदेश की तरक्की होगी।

श्री विश्वकर्मा ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में हमेंशा विश्वकर्मा समाज को मंत्री बनाया गया। सरकार में हिस्सेदारी दी गयी। समाज को तरक्की के रास्ते पर लाकर मजबूत किया गया।

भगवान विश्वकर्मा के पूजा दिवस 17 सितम्बर का सार्वजनिक अवकाश घोषित करके देश में विश्वकर्मा का सम्मान बढ़ाने का काम माननीय नेताजी ने और माननीय श्री अखिलेश यादव जी ने किया था।

भाजपा सरकार ने भगवान विश्वकर्मा के पूजा दिवस के सार्वजनिक अवकाश को निरस्त करके भगवान विश्वकर्मा का अपमान किया। विश्वकर्मा समाज का सम्मान गिराया। हमें इस बात को याद रखना होगा कि भाजपा विश्वकर्मा समाज की विरोधी है।

श्री विश्वकर्मा ने कहा कि कुछ लोग लोकल विश्वकर्मा पार्टी बनाकर विश्वकर्मा समाज को गुमराह कर रहे हैं। विश्वकर्मा समाज ऐसे नेताओं के भ्रम में न आये। अगर वोटों का बंटवारा होगा तो भाजपा को ताकत मिलेगी।

इसलिए विश्वकर्मा समाज अन्य नेताओं के झूठ से बचें और समाजवादी पार्टी का साथ दे। समाजवादी पार्टी ही सरकार बनायेगी और सभी को सम्मान और अधिकार देगी।

विश्वकर्मा पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम का संचालन डा बीके विश्वकर्मा तथा अध्यक्षता विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश सचिव लालचंद विश्वकर्मा ने किया।

विश्वकर्मा पीडीए चौपाल को विधायक जाहिद बेग सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव महासचिव हृदय नारायण प्रजापति पन्ना लाल यादव दीप नारायण भारतीय कन्हैयालाल मौर्या काशी नाथ पाल पंचम लाल सरोज लाल बहादुर बिंद पूर्व सभासद मुन्ना यादव देवा जयसवाल महिला जिलाध्यक्ष सरिता बिंद पूर्व जिलाध्यक्ष शीतला प्रसाद विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष आशीष विश्वकर्मा विधानसभा अध्यक्ष औराई विजय विश्वकर्मा रामराज विश्वकर्मा डा० वीके विश्वकर्मा धनश्याम विश्वकर्मा गुलसन विश्वकर्मा सुरेश विश्वकर्मा हीरालाल विश्वकर्मा बाबा यादव संतोष यादव समद बहादुर यादव राजबली विश्वकर्मा छोटेलाल विश्वकर्मा शम्भू नाथ विश्वकर्मा रमाशंकर विश्वकर्मा नागेश विश्वकर्मा सुरेश विश्वकर्मा बसन्त लाल विश्वकर्मा कामता विश्वकर्मा महेश विश्वकर्मा प्रेम चन्द विश्वकर्मा सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा राम निरंजन विश्वकर्मा सत्यनारायण विश्वकर्मा ने अपने विचार दिये।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों ने सरकार से की परीक्षा तत्काल रद्द करने की मांग

रांची। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन शनिवार को 15वें दिन भी जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे...
राज्य  झारखंड 
जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों ने सरकार से की परीक्षा तत्काल रद्द करने की मांग

नेपाल के सुनसरी में हिंसा, 112 घर जले और 61 वाहन क्षतिग्रस्त

काठमांडू। नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज नगरपालिका में दो समूहों के बीच हुई झड़प और उसके बाद पैदा हुए...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल के सुनसरी में हिंसा, 112 घर जले और 61 वाहन क्षतिग्रस्त

यूपीआई लेनदेन उपभोक्ताओं, छोटे कारोबारियों के लिए बना रहेगा मुफ्त : पीसीआई

नई दिल्ली। भारतीय भुगतान परिषद (पीसीआई) ने कहा कि भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 में संशोधन के बावजूद आम...
कारोबार 
यूपीआई लेनदेन उपभोक्ताओं, छोटे कारोबारियों के लिए बना रहेगा मुफ्त : पीसीआई

पीएम मोदी ने हिमाचल के चंबा में बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत पर जताया दुख

नई दिल्ली/शिमला।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा जनपद में हुई बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने हिमाचल के चंबा में बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत पर जताया दुख

मस्क ने रूस में ड्रोन हमलों के लिए स्टारलिंक देने से किया इनकार

वॉशिंगटन/कीव। अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क ने कथित तौर पर यूक्रेन को रूस के अंदर गहराई तक ड्रोन हमले करने के...
अंतर्राष्ट्रीय 
मस्क ने रूस में ड्रोन हमलों के लिए स्टारलिंक देने से किया इनकार

उत्तर प्रदेश

प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क

मीरजापुर। अपराध और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क

भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

  भदोही।जब तक भाजपा सरकार रहेगी तब तक पिछड़ों दलितों पर अन्याय और अपमान होता रहेगा। सपा सरकार बनने पर...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विवि में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। पंडित जवाहरलाल इंटर कॉलेज जैतपुर की पूर्व छात्रा मानसी भट्ट ने गोरखपुर विश्वविद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विवि में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव