नेपाल के सुनसरी में हिंसा, 112 घर जले और 61 वाहन क्षतिग्रस्त

जांच समिति का कार्यकाल 15 दिन बढ़ाया गया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज नगरपालिका में दो समूहों के बीच हुई झड़प और उसके बाद पैदा हुए तनाव में बड़े पैमाने पर भौतिक क्षति हुई है।

जिला पुलिस कार्यालय, सुनसरी द्वारा जुटाए गए प्रारंभिक विवरण के अनुसार हिंसा में 112 घरों और अन्य भौतिक संरचनाओं तथा 61 वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

पुलिस के मुताबिक, यह विवाद 25 जुलाई की शाम बोलबम यात्रा पर निकल रहे हिन्दू कांवरिया पर मुसलमानों के समूह द्वारा किए गए हमले के बाद शुरू हुआ।

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मी समेत 15 की मौत, जवाबी कार्रवाई में 12 हमलावर ढेर ये खबर भी पढ़े : खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मी समेत 15 की मौत, जवाबी कार्रवाई में 12 हमलावर ढेर

देखते ही देखते विवाद दो समूहों के बीच झड़प में बदल गया। इसके बाद कप्तानगंज सहित सुनसरी जिले के विभिन्न इलाकों में तोड़फोड़, आगजनी और हिंसक प्रदर्शन हुए।

पुलिस के अनुसार, तोड़फोड़ और आगजनी से प्रभावित 112 घरों एवं अन्य संरचनाओं में 23 पक्के मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। वहीं, 34 कच्चे मकानों में से 25 मकान आग लगने से पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।

इसके अलावा 50 घर, दो मंदिरों, पांच अन्य संरचनाओं और एक ईंट-भट्ठे को भी तोड़फोड़ और आगजनी से नुकसान पहुंचा है। हिंसा के दौरान 61 वाहनों को भी क्षति पहुंची है। इनमें 44 दोपहिया और पांच चारपहिया वाहन पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद पैदा हुए तनाव के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुनसरी के विभिन्न स्थानों पर 52 मोटरसाइकिल और स्कूटर, आठ सिटी सफारी तथा चार चारपहिया वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़ की।

जिला पुलिस प्रमुख एसपी पुष्पराज मल्ल ने बताया कि हिंसा में हुई क्षति का विस्तृत विवरण जुटाने का काम अभी जारी है। क्षति से संबंधित शिकायतें प्राप्त करने और उपलब्ध विवरण का सत्यापन करने की प्रक्रिया चल रही है। इसलिए नुकसान का अंतिम आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।

कप्तानगंज के नया हटिया इलाके में 25 जुलाई की शाम हुई हिंसक घटना के दौरान गोली लगने से स्थानीय युवकों ओमप्रकाश मेहता, जयप्रकाश मेहता और रवीन्द्र मेहता की मौत हो गई थी।

इस घटना में कुल 40 लोग घायल हुए थे। इनमें से 12 घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 25 लोग उपचार के बाद अपने घर लौट चुके हैं।

घटना की जांच के लिए गठित समिति का कार्यकाल भी बढ़ा दिया गया है। गृह मंत्रालय ने सहसचिव भूपेन्द्र थापा के नेतृत्व वाली जांच समिति का कार्यकाल गुरुवार को 15 दिन के लिए बढ़ा दिया।

इससे पहले गृह मंत्रालय ने 26 जुलाई 2026 को समिति का गठन करते हुए उसे जांच के लिए एक सप्ताह का समय दिया था।

समिति अब हिंसा के कारणों, घटनाक्रम, गोलीबारी, जान-माल की क्षति और उसके बाद पैदा हुए तनाव की परिस्थितियों की विस्तृत जांच करेगी। सरकार की ओर से समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हिमाचल में मौसम बिगड़ने की संभावना! 14 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन से 185 सड़कें बंद शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता...
हिमाचल 
हिमाचल में मौसम बिगड़ने की संभावना! 14 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

महिला आरक्षण कानून बिना शर्त लागू करें, राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू को दिया जवाब

नई दिल्ली। महिला आरक्षण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय...
राष्ट्रीय  राज्य 
महिला आरक्षण कानून बिना शर्त लागू करें, राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू को दिया जवाब

आबादी के बीच पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा। कोरबा जिले में वन्यजीवों की आबादी वाले क्षेत्रों में दस्तक लगातार लोगों के लिए चिंता का कारण बन रही...
छत्तीसगढ़ 
आबादी के बीच पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे झांसी जिला जेल से कड़ी...
उत्तर प्रदेश 

प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क

मीरजापुर। अपराध और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क