बरेली में उद्योग-व्यापार संवाद: अधिकारियों ने सुनीं उद्यमियों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बरेली। सेंट्रल यूपी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वैलफेयर एसोसिएशन की ओर से गुरुवार रात को सिविल लाइंस स्थित आईएमए भवन में एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों के विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान उद्योग, व्यापार एवं सेवा क्षेत्र की समस्याओं, नीतियों तथा उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष राजीव शिंघल एवं सचिव शरद अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया।

ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सा को मिला त्वचा रोग विशेषज्ञ  ये खबर भी पढ़े : ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सा को मिला त्वचा रोग विशेषज्ञ

अध्यक्ष राजीव शिंघल ने कहा कि उद्योग और व्यापार किसी भी क्षेत्र की आर्थिक प्रगति की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को प्रभावी बनाने के लिए सरकारी विभागों और उद्योग जगत के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है। उन्होंने लाइसेंस, अनुमति, निरीक्षण एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक सरल व डिजिटल बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

विशिष्ट अतिथि संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना और प्रक्रियाओं को पारदर्शी एवं सरल बनाना है। उन्होंने विभिन्न औद्योगिक नीतियों, अनुदान योजनाओं एवं ऑनलाइन अनुमोदन प्रणाली की जानकारी दी तथा उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया।

रेलवे लॉजिस्टिक्स से आए संजीव शर्मा ने व्यापारियों को रेलवे की माल ढुलाई सुविधाओं, लॉजिस्टिक्स पार्क, पार्सल सेवाओं एवं विशेष मालगाड़ियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यापारी रेलवे की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर परिवहन लागत में कमी ला सकते हैं।

भू-जल विभाग के अधिशासी अभियंता सौरभ साह ने भू-जल संरक्षण पर जोर देते हुए उद्योगों से आवश्यक अनुमतियों और मानकों के पालन की अपील की। उन्होंने वर्षा जल संचयन और जल पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।

यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक मंसूर कटियार ने औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने औद्योगिक भूखंड आवंटन, लीज प्रक्रिया एवं ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी तथा उद्यमियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि ने पर्यावरण संरक्षण के साथ औद्योगिक विकास को संतुलित रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने ऑनलाइन सहमति प्रक्रिया और प्रदूषण नियंत्रण मानकों की जानकारी दी।

बरेली विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि ने भवन मानचित्र स्वीकृति, भूमि उपयोग परिवर्तन एवं ऑनलाइन सेवाओं को सरल बनाने की जानकारी दी। वहीं व्यापारियों ने व्यावहारिक समस्याओं को उठाया, जिस पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त संदीप कुमार चौरसिया ने खाद्य लाइसेंस, पंजीकरण, नवीनीकरण एवं सुरक्षा मानकों की जानकारी दी और पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के बीच खुला संवाद हुआ। उद्यमियों ने स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिनके समाधान का अधिकारियों ने भरोसा दिलाया।

अंत में संस्था के अध्यक्ष राजीव शिंघल एवं सचिव शरद अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एवं अल्पित अग्रवाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव शरद अग्रवाल ने दिया। इस अवसर पर कई व्यापारी एवं उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे और कार्यक्रम को उद्योग हित में उपयोगी बताया।

विशेष योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित  ये खबर भी पढ़े : विशेष योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

 

दिल्ली में होने वाले Flipkart GlamUP Delhi 2026 में शामिल होंगे SAM Vlogs ये खबर भी पढ़े : दिल्ली में होने वाले Flipkart GlamUP Delhi 2026 में शामिल होंगे SAM Vlogs

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान: 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, श्रीगंगानगर में 3 इंच से ज्यादा बारिश

जयपुर। राजस्थान में गुरुवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी...
राजस्थान 
राजस्थान: 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, श्रीगंगानगर में 3 इंच से ज्यादा बारिश

री-नीट से पहले भीलवाड़ा में फर्जी पेपर माफिया का भंडाफोड़, 19 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

भीलवाड़ा। री-नीट परीक्षा से महज तीन दिन पहले भीलवाड़ा में पुलिस ने फर्जी पेपर बेचने वाले एक छात्र को गिरफ्तार...
शिक्षा-रोजगार  राजस्थान 
री-नीट से पहले भीलवाड़ा में फर्जी पेपर माफिया का भंडाफोड़, 19 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

मध्य प्रदेश : 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कम वर्षा से खरीफ बुवाई पर संकट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। सामान्यतः 15-16 जून तक प्रदेश में दस्तक देने वाला...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश : 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कम वर्षा से खरीफ बुवाई पर संकट

शादी की खबर लेकर लौट रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

कामरूप (असम)। कामरूप (ग्रामीण) जिलांतर्गत रंगिया में बीती रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन युवकों की...
राष्ट्रीय 
शादी की खबर लेकर लौट रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत,  परिवार में मचा कोहराम

तेज बारिश-आंधी में बड़ा हादसा, कमजोर बाउंड्री वॉल गिरने से मजदूरों पर टूटा कहर

  रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार शाम हुई तेज आंधी, तूफान और बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा...
छत्तीसगढ़ 
तेज बारिश-आंधी में बड़ा हादसा, कमजोर बाउंड्री वॉल गिरने से मजदूरों पर टूटा कहर

उत्तर प्रदेश

औद्योगिक विकास को रफ्तार, 80 इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन, 5 हजार से अधिक को रोजगार

मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासोन्मुखी नीतियों के चलते मीरजापुर में औद्योगिक विकास तेजी से गति पकड़ रहा है।...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
औद्योगिक विकास को रफ्तार, 80 इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन, 5 हजार से अधिक को रोजगार

पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बादलपुर क्षेत्र के रॉयल सिटी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के ऊपर...
उत्तर प्रदेश 
पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जा रहा टीन...
उत्तर प्रदेश 
मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में शुक्रवार सुबह धान की रोपाई के...
उत्तर प्रदेश 
किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां