अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक कार्यक्रम नही, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का जनआन्दोलन है - सीडीओ

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - कलेक्टेªट सभागार में आगामी 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा योग दिवस के आयोजन से संबंधित तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक कार्यक्रम नही, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का जनआन्दोलन है। उन्होने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिये। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाए समय से सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम जनपद मुख्यालय पर अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जायेंगा। उन्होने यह भी बताया कि समस्त तहसीलों व ग्राम पंचायतों में भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का भी आयोजन किया जायेंगा। उन्होने यह भी बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व 20 जून को स्वच्छता अभियान चलाया जायेंगा। योग समिति के सदस्य जगदीश शुक्ला ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय परसरामपुर एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कालेज हथियागढ़ में भी योग कार्यक्रम कराये जाय। उन्होने कहा कि योग को प्रत्येक ग्राम पंचायत व प्रत्येक घर में पहुॅचाना है।
इस अवसर पर सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार, डीपीआरओ धनश्याम सागर, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. नागेन्द्र कुमार, नोडल योगा वीरेन्द्र चौधरी, बाल कृष्ण चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, बीएसए अनूप तिवारी, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

कोटा: गूंज'कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी-मौजूदा शिक्षा प्रणाली रोजगार की गारंटी नहीं देती

कोटा । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कोटा में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में कहा कि...
राजस्थान 
कोटा: गूंज'कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी-मौजूदा शिक्षा प्रणाली रोजगार की गारंटी नहीं देती

एक छत के नीचे संचालित होंगे पांच थाना, बनेगा जी प्लस आधुनिक पुलिस कॉम्प्लेक्स

धनबाद। शहर की पुलिस व्यवस्था को और अधिक आधुनिक एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।...
झारखंड 
एक छत के नीचे संचालित होंगे पांच थाना, बनेगा जी प्लस आधुनिक पुलिस कॉम्प्लेक्स

रांची: सीसीएल की पहल पर गागी बस्ती में 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच

रांची । सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर की ओर से बुधवार को रांची के गागी बस्ती...
झारखंड 
  रांची: सीसीएल की पहल पर गागी बस्ती में 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच

परमार्थ निकेतन में श्री राम कथा सम्पन्न, स्वामी चिदानन्द ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश

जीजाबाई की पुण्यतिथि पर परमार्थ निकेतन से भावभीनी श्रद्धांजलि, नमन
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में श्री राम कथा सम्पन्न, स्वामी चिदानन्द ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश

संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा...
उत्तर प्रदेश 

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

चौक के लजीज जायकों से रूबरू होंगे पर्यटक,18 को निकलेगी फूड हेरिटेज वॉक

लखनऊ। तहजीब की  नगरी लखनऊ  अपनी समृद्ध खानपान परंपरा और अनूठे स्वाद के दम पर दुनिया में अलग पर्यटन...
उत्तर प्रदेश 
चौक के लजीज जायकों से रूबरू होंगे पर्यटक,18 को निकलेगी फूड हेरिटेज वॉक