स्वस्थ नागरिक विकसित भारत की ताकत, गांव-गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं: अनुप्रिया पटेल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मीरजापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है और आज स्वास्थ्य सेवाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं।

उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य प्रणाली न केवल लोगों के जीवन स्तर को सुधारती है, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति और उत्पादकता को भी मजबूत बनाती है।

अनुप्रिया पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति-2017 के तहत सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को लक्ष्य बनाकर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण बनाया गया है।

पुण्यतिथि पर याद किये गये परमेश्वरदत्त प्रजापतिः योगदान पर चर्चा ये खबर भी पढ़े : पुण्यतिथि पर याद किये गये परमेश्वरदत्त प्रजापतिः योगदान पर चर्चा

इसी दिशा में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना की गई, जहां प्राथमिक उपचार, रोगों की जांच, परामर्श और स्वास्थ्य जागरूकता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मई 2026 तक देश में 1.8 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि ई-संजीवनी प्लेटफॉर्म के माध्यम से अब तक 70 करोड़ से अधिक टेली-परामर्श दिए जा चुके हैं, जबकि 120 करोड़ से ज्यादा ओपीडी सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर  ये खबर भी पढ़े : बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

गैर संचारी रोगों, कैंसर, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों की समय रहते पहचान के लिए व्यापक स्क्रीनिंग अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

राज्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत करोड़ों परिवारों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच मिला है। वहीं, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत 91 करोड़ से अधिक आभा आईडी बनाई जा चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए निवेश का असर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है, संस्थागत प्रसव बढ़े हैं और टीकाकरण का दायरा भी व्यापक हुआ है।

बहराइच से ओवैसी का बड़ा चुनावी दांव, 200 सीटों पर लड़ने का ऐलान ये खबर भी पढ़े : बहराइच से ओवैसी का बड़ा चुनावी दांव, 200 सीटों पर लड़ने का ऐलान

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाकर स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के संकल्प को साकार करना है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास मंगलवार सुबह एक युवक का...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

एफआईएच नेशंस कप में जापान के खिलाफ मुकाबले के साथ ज्योति ने हासिल किया 100वां मैच

ऑकलैंड। भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्ड खिलाड़ी ज्योति ने मंगलवार को न्यूज़ीलैंड में खेले गए एफआईएच महिला हॉकी नेशंस...
खेल 
एफआईएच नेशंस कप में जापान के खिलाफ मुकाबले के साथ ज्योति ने हासिल किया 100वां मैच

चेन स्नैचिंग गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। शहर में बढ़ती छिनतई की घटनाओं के बीच सोमवार रात सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित जैप-6 गेट के पास...
झारखंड 
चेन स्नैचिंग गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर समेत कई जिलों में बारिश और तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां जोर पकड़ने लगी हैं। प्रदेशभर में लगातार आंधी और बारिश का दौर जारी रहने से...
राजस्थान 
जयपुर समेत कई जिलों में बारिश और तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी और गबन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज

उत्तर प्रदेश

अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास मंगलवार सुबह एक युवक का...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी और गबन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज

बहराइच से ओवैसी का बड़ा चुनावी दांव, 200 सीटों पर लड़ने का ऐलान

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच से ओवैसी का बड़ा चुनावी दांव, 200 सीटों पर लड़ने का ऐलान

मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में विंध्याचल थाना पुलिस ने मंगलवार भोर गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद