चेन स्नैचिंग गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी सिंहभूम। शहर में बढ़ती छिनतई की घटनाओं के बीच सोमवार रात सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित जैप-6 गेट के पास पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में चेन स्नैचिंग के आरोपित हरपाल सिंह उर्फ गबरू सहित दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए।

पुलिस ने उनके पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस, लूटे गए जेवर, नकद राशि, केमिकल स्प्रे और वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद की है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम टेल्को के घड़ी पार्क के पास पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली थी।

पलामू में भरठुवा बंदूक साफ करते समय चली गोली, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत ये खबर भी पढ़े : पलामू में भरठुवा बंदूक साफ करते समय चली गोली, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

घटना की सूचना मिलते ही टेल्को, सिदगोड़ा, बिष्टुपुर, सीतारामडेरा सहित कई थानों की पुलिस सक्रिय हो गई और पूरे शहर में वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।

इसी दौरान सिदगोड़ा स्थित जैप-6 गेट के पास संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा किए जाने पर अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के बीच दोनों बदमाश बाइक छोड़कर जैप परिसर में घुस गए।

जैप के जवानों और जिला पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी कर एक आरोपित को पकड़ लिया, जबकि दूसरे की तलाश में करीब तीन घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया।

बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपित हरपाल सिंह उर्फ गबरू घायल हुआ है और उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया जा रहा है।

मामले की निगरानी एएसपी ऋषभ त्रिवेदी कर रहे थे। अभियान में सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैयाज अहमद, सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, बिष्टुपुर थाना प्रभारी अशोक दुबे तथा टेल्को थाना की टीम शामिल रही। पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार अपराधियों का संबंध एक बड़े छिनतई गिरोह से हो सकता है। मामले की जांच जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे बसे बटेश्वर में बटेश्वर शिव मंदिर कॉरिडोर के...
उत्तर प्रदेश 
बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

खरगोनः कार की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके...
मध्य प्रदेश 
खरगोनः कार की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

मध्य प्रदेश: ई-प्रवेश प्रणाली ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2026-27 में 5.24 लाख विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रणाली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एक नया कीर्तिमान स्थापित...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ई-प्रवेश प्रणाली ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2026-27 में 5.24 लाख विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

उत्तर प्रदेश

बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे बसे बटेश्वर में बटेश्वर शिव मंदिर कॉरिडोर के...
उत्तर प्रदेश 
बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

  अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की यह...
उत्तर प्रदेश 
जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान