हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, तीन की मौत, तीन घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखीमपुर खीरी। नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब हरिद्वार से सुल्तानपुर लौट रही एक वैगनआर कार पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रॉली में फंस गई और ट्रैक्टर चालक उसे करीब दो किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना हरदोई जिले के जहानीखेड़ा क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि हरिद्वार से लौट रहा परिवार वैगनआर कार से सुल्तानपुर जा रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार ट्रॉली के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई।

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: जांच के बीच अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र, दान विवाद पर टिप्पणी से किया इनकार ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: जांच के बीच अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र, दान विवाद पर टिप्पणी से किया इनकार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक को हादसे की जानकारी नहीं हुई और वह कार को ट्रॉली में फंसे हुए ही करीब दो किलोमीटर तक घसीटता रहा। जब वाहन लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के चपरतला इलाके के पास पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

प्रवक्ता परीक्षा के कारण आज यातायात डायवर्जन , प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी  ये खबर भी पढ़े : प्रवक्ता परीक्षा के कारण आज यातायात डायवर्जन , प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

हादसे में विमल सिंह पटेल (50 वर्ष), उनकी पत्नी वंदना सिंह (45 वर्ष) तथा अलिख्या वर्मा की मौत हो गई। सभी मृतक सुल्तानपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।वहीं, मृतक विमल सिंह पटेल के बच्चे रूबी पटेल और वीर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा विमल सिंह पटेल के साले भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

जेवर एयरपाेर्ट का सपना 25 साल बाद हुआ साकार ये खबर भी पढ़े : जेवर एयरपाेर्ट का सपना 25 साल बाद हुआ साकार

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में मजबूती पर....

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार...
कारोबार 
घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में मजबूती पर....

ईरान-अमेरिका शांति समझौते के बाद ग्लोबल बाजारों में तेजी, एशिया में मिला-जुला रुख

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता होने की खबर की वजह से ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव...
कारोबार 
ईरान-अमेरिका शांति समझौते के बाद ग्लोबल बाजारों में तेजी, एशिया में मिला-जुला रुख

अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास मंगलवार सुबह एक युवक का...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

एफआईएच नेशंस कप में जापान के खिलाफ मुकाबले के साथ ज्योति ने हासिल किया 100वां मैच

ऑकलैंड। भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्ड खिलाड़ी ज्योति ने मंगलवार को न्यूज़ीलैंड में खेले गए एफआईएच महिला हॉकी नेशंस...
खेल 
एफआईएच नेशंस कप में जापान के खिलाफ मुकाबले के साथ ज्योति ने हासिल किया 100वां मैच

चेन स्नैचिंग गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। शहर में बढ़ती छिनतई की घटनाओं के बीच सोमवार रात सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित जैप-6 गेट के पास...
झारखंड 
चेन स्नैचिंग गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास मंगलवार सुबह एक युवक का...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी और गबन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज

बहराइच से ओवैसी का बड़ा चुनावी दांव, 200 सीटों पर लड़ने का ऐलान

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच से ओवैसी का बड़ा चुनावी दांव, 200 सीटों पर लड़ने का ऐलान

मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में विंध्याचल थाना पुलिस ने मंगलवार भोर गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद