घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में मजबूती पर....

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद कुछ देर तक लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान की स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में खरीदारों ने बढ़त बना ली। पहले डेढ़ घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.51 प्रतिशत और निफ्टी 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती डेढ़ घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ट्रेंट लिमिटेड, श्रीराम फाइनेंस, एचडीएफसी लाइफ, आयशर मोटर्स और इंटर ग्लोब एविएशन के शेयर 0.19 प्रतिशत से लेकर 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 0.08 प्रतिशत से लेकर 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 3,041 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,294 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 747 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेत, अमेरिकी शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेत, अमेरिकी शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 19 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 11 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 262.44 अंक की तेजी के साथ 76,526.77 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी उतार चढ़ाव होने लगा।

लिवाली के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर 76,702.33 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 76,443.34 अंक तक गोता भी लगाया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले डेढ़ घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:45 बजे सेंसेक्स 392.56 अंक की बढ़त के साथ 76,656.89 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 70 अंक उछल कर 23,923.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। खरीदारी को सपोर्ट से निफ्टी बढ़ कर 23,972.75 अंक तक पहुंचा।

वहीं बिकवाली शुरू हो जाने पर यह 23,888.20 अंक के स्तर तक गिर भी गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच निफ्टी शुरुआती डेढ़ घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:45 बजे 113.75 अंक की मजबूती के साथ 23,967.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 736.38 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,264.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 231 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,853.90 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मप्रः दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने उठाया सख्त कदम

मंडल-मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प सदस्य भी हटाए भोपाल। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उप चुनाव में मिली हार के...
मध्य प्रदेश 
मप्रः दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने उठाया सख्त कदम

आरडब्ल्यूए फेडरेशन पदाधिकारियों ने स्व. क्रांति त्यागी को अर्पित की श्रद्धांजलि,परिवार को दी सांत्वना

गाजियाबाद। आरडब्ल्यूए फेडरेशन, गाजियाबाद के चेयरमैन आर.के. गर्ग, महासचिव (प्रशासन) प्रीतम लाल एवं मीडिया प्रभारी गौरव बंसल ने वसुंधरा स्थित...
उत्तर प्रदेश 
आरडब्ल्यूए फेडरेशन पदाधिकारियों ने स्व. क्रांति त्यागी को अर्पित की श्रद्धांजलि,परिवार को दी सांत्वना

हर घर तक पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, 10 से 15 अगस्त तक जनपद में निकलेगी तिरंगा यात्रा : धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी। जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के...
उत्तर प्रदेश 
हर घर तक पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, 10 से 15 अगस्त तक जनपद में निकलेगी तिरंगा यात्रा : धर्मराज मौर्य

बढ़े हुए हाउस टैक्स के विरोध में व्यापारियों का बिगुल

जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर भी यह मुद्दा उठाएंगे" : आर.के. गर्ग