मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में विंध्याचल थाना पुलिस ने मंगलवार भोर गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में एक शातिर गौ-तस्कर को घायल कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उनके कब्जे से पांच गौवंश, एक पिकअप वाहन तथा अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में विंध्याचल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में गौवंश लादकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है।
सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने गैपुरा क्षेत्र से संदिग्ध वाहन का पीछा शुरू किया। पुलिस को पीछा करते देख वाहन सवार लालगंज की ओर भागने लगे।दादर पहाड़ी के पास विंध्याचल, गैपुरा और अष्टभुजा चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर वाहन रोकने का प्रयास किया।
इस दौरान आरोपितों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथियों को भी मौके से दबोच लिया गया।
घायल आरोपित की पहचान रोहित यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी बलौनी खुर्द, थाना चंदौली के रूप में हुई है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार अन्य आरोपितों में अशोक यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी डोहिल, थाना चंदौली तथा राजीव तिवारी पुत्र आसाराम तिवारी निवासी नौगांव देवीपुर, थाना विंध्याचल शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और वध के लिए ले जाए जा रहे पांच गौवंश बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे गौवंश की तस्करी कर बिहार में बेचते थे।
विंध्याचल थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गौ-तस्करों की घेराबंदी की गई थी। पुलिस टीम को देखते ही आरोपितों ने भागने का प्रयास करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
ये खबर भी पढ़े : प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांचआरोपितों के कब्जे से पांच गौवंश, एक पिकअप वाहन, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल तस्कर का उपचार कराया जा रहा है। सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
