बिजली कर्मियों का उत्पीड़न समाप्त किया जाए:शैलेन्द्र दुबे संयोजक

—अनुभवी संविदा कर्मियों को पुनः कार्य पर लिया जाए:संघर्ष समिति

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ।विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति सोमवार को प्रस्तावित विद्युत व्यवस्था की समीक्षा बैठक से पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि भीषण गर्मी के दौरान बिजली व्यवस्था को सुचारू एवं निर्बाध बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर हटाए गए अनुभवी संविदा कर्मियों को पुनः कार्य पर लिया जाए तथा बिजली कर्मियों एवं अभियंताओं पर की गई सभी उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों को तत्काल समाप्त किया जाए।
संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की प्रक्रिया के नाम पर विगत डेढ़ वर्ष में 25,000 से अधिक अनुभवी संविदा कर्मियों को सेवा से हटा दिया गया है। इन कर्मियों के पास विद्युत वितरण प्रणाली के संचालन एवं रखरखाव का वर्षों का अनुभव था। इतनी बड़ी संख्या में अनुभवी कर्मियों के हटने से प्रदेश की विद्युत व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने बताया कि गर्मियों के दौरान बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाती है,जिसके कारण सब-स्टेशनों, ट्रांसफार्मरों एवं विद्युत लाइनों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। परिणामस्वरूप फॉल्ट की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिन्हें समयबद्ध ढंग से दूर करने के लिए पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित एवं अनुभवी कर्मचारियों की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में संविदा कर्मियों की भारी कमी से उपभोक्ताओं को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघर्ष समिति ने कहा कि निजीकरण के नाम पर लगभग 45 प्रतिशत संविदा कर्मियों को हटाया जा चुका है। इसके अतिरिक्त वर्तमान में वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग की प्रक्रिया के अंतर्गत भी बड़े पैमाने पर संविदा कर्मियों की छंटनी की गई है, जिससे फॉल्ट अटेंड करने, लाइनों के रखरखाव तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

बिजली कर्मियों का उत्पीड़न समाप्त किया जाए:शैलेन्द्र दुबे संयोजक

लखनऊ।विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति सोमवार को प्रस्तावित विद्युत व्यवस्था की समीक्षा बैठक से पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मियों का उत्पीड़न समाप्त किया जाए:शैलेन्द्र दुबे संयोजक

नियम विरुद्ध छटनी करने के कारण कर्मचारियों के भारी कमी

लखनऊ। आउटसोर्स कर्मचारियों की दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में पावर कारपोरेशन प्रबंधन अब पूरी तरह विफल हो चुका है। ये...
उत्तर प्रदेश 
नियम विरुद्ध छटनी करने के कारण कर्मचारियों के भारी कमी

कैंसर संस्थान में " रक्तदान शिविर " का आयोजन 

लखनऊ। विश्व रक्तदाता दिवस " के उपलक्ष्य पर कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में "...
उत्तर प्रदेश 
कैंसर संस्थान में " रक्तदान शिविर " का आयोजन 

सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

लखनऊ। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय, रक्त केंद्र में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

केजीएमयू: डिजिटल सेवा से होगा असाध्य रोगों का इलाज

— मरीजों को दफ्तरों के चक्कर काटने और कैश के झंझट से मिलेगी निजात