25 साल पुरानी जर्जर दीवार गिरने से मासूम की मौत

-दूध लेने जा रही बच्ची और दादी मलबे में दबीं

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

-मदेयगंज इलाके का मामला

लखनऊ। शनिवार मदेयगंज इलाके में आंधी के दौरान जर्जर दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में आने से दूध लेने जा रही 6 साल की मासूम व उसकी दादी दब गई। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बच्ची को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बुजुर्ग का इलाज चल रहा है। पूरा मामला देयगंज थाना क्षेत्र का है। बच्ची के पिता का कहना है कि दीवार करीब 25 साल पुरानी थी। समय रहते दीवार की मरम्मत नहीं कराई गई थी, जिससे ये हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर सपा नेता पूजा शुक्ला भी मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

जानकारी के मुताबिक भाण्डुटोला की पुरानी बांस मंडी इलाके एक खाली प्लॉट की जर्जर बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आकर मासूम जोया (6) और उसकी दादी नाजों (80) दब गईं। पिता छोटू ने बताया बेटी सुबह के समय दादी के साथ दूध लेने जा रही थी। तभी आंधी के दौरान घर के सामने खाली प्लॉट की जर्जर दीवार गिर गई। जिसकी चपेट मां और बेटी आ गई। हादसे की सूचना मिलते ही मदेयगंज पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल जोया को पहले खदरा स्थित राजधानी हॉस्पिटल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया।

सिटी रेलवे ब्रिज के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन घायल ये खबर भी पढ़े : सिटी रेलवे ब्रिज के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन घायल

 वहीं जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल नाजों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पिता छोटू चाय का ढेला लगते हैं। परिवार में एक बेटा अरमान (3) और बेटी जोया (6) थी। घटना के बाद से मां हसरतून का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता का कहना है प्लॉट की दीवार लगभग 25 साल पुरानी थी। अगर मरम्मत हुई होती तो घटना नहीं होती।

प्रभारी मंत्री ने झाड़ू लगाकर व कचरे की सफाई कर जनपदवासियों को स्वच्छता का दिया संदेश ये खबर भी पढ़े : प्रभारी मंत्री ने झाड़ू लगाकर व कचरे की सफाई कर जनपदवासियों को स्वच्छता का दिया संदेश

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शासन की जनहितकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

संत कबीर नगर, आज दिनांक 12.06.2026 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर  आलोक कुमार* एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा संयुक्त...
उत्तर प्रदेश 
शासन की जनहितकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

नई दिल्ली । दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड की जांच में नया मोड़ आ गया है।...
दिल्ली 
 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में  01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी

लखनऊ। प्रदेश के नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप...