50 बेड से कम वाले अस्पताल अब आयुष्मान योजना में शामिल नहीं हो सकेंगे

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

मुरादाबाद ।  आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों के पंजीकरण के नियम अब और सख्त कर दिए गए हैं। नए प्रावधानों के अनुसार मुरादाबाद में अब 50 बेड से कम क्षमता वाले निजी अस्पताल आयुष्मान योजना में शामिल नहीं हो सकेंगे। अस्पतालों के लिए एनएबीएच (नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स) का प्रमाणपत्र होना भी जरूरी कर दिया गया है।

मुरादाबाद में वर्तमान में 107 निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग को जारी पत्र में स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) का कहना है कि जिले में आयुष्मान से संबद्ध अस्पतालों की संख्या आबादी के हिसाब से पर्याप्त है, इसलिए यहां नए अस्पतालों के लिए यह सख्त मानक लागू किए गए हैं। यह व्यवस्था मुरादाबाद समेत प्रदेश के 10 जिलों में लागू की गई है।

अब आयुष्मान योजना में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अस्पतालों को कम से कम 50 बेड की सुविधा और निर्धारित गुणवत्ता के मानकों को पूरा करना होगा। ऐसा न होने पर उनके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साचीज ने पहले से योजना में शामिल अस्पतालों को राहत के साथ चेतावनी भी दी है। पंजीकृत अस्पतालों को छह महीने के भीतर एनएबीएच प्रमाणपत्र जमा करना होगा। तय समय में प्रमाणन नहीं मिलने पर उनका अनुबंध समाप्त कर उन्हें आयुष्मान योजना के पैनल से बाहर किया जा सकता है।

नोडल अधिकारी डॉ. आरके शर्मा के अनुसार इस फैसले का मकसद आयुष्मान कार्डधारकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है। योजना से केवल उन्हीं अस्पतालों को जोड़ा जाएगा, जिनके पास पर्याप्त संसाधन, प्रशिक्षित स्टाफ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

शासन की जनहितकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

संत कबीर नगर, आज जिलाधिकारी संतकबीरनगर  आलोक कुमार* एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा संयुक्त रूप से थाना...
उत्तर प्रदेश 

 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

नई दिल्ली । दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड की जांच में नया मोड़ आ गया है।...
दिल्ली 
 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में  01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी

लखनऊ। प्रदेश के नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण...

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप...