आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली । दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड की जांच में नया मोड़ आ गया है। आग लगने से कुछ मिनट पहले एक नकाबपोश महिला के इमारत में प्रवेश करने का कथित सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस अब शॉर्ट सर्किट के साथ-साथ साजिश और आगजनी के पहलू की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर-1 स्थित पांच मंजिला रिहायशी इमारत में शुक्रवार तड़के लगी आग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय सुशीला देवी, उनके नाती पंकज (28) और नातिन सोनी (20) के रूप में हुई है। वहीं पंकज की मां गुड्डी देवी (50) और छोटी बहन मोनी (18) गंभीर रूप से झुलस गईं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है, जिसमें एक महिला चेहरे को दुपट्टे से ढककर रात करीब 2:23 बजे इमारत के भीतर जाती दिखाई दे रही है। करीब 50 सेकंड के इस कथित वीडियो में महिला के अंदर जाने के कुछ ही क्षण बाद गेट के भीतर तेज रोशनी या चमक दिखाई देती है। इसके तुरंत बाद महिला को इमारत से बाहर निकलकर जाते हुए देखा जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, यह फुटेज इमारत के पार्किंग क्षेत्र में लगे कैमरे में कैद हुई है। वीडियो सामने आने के बाद जांच एजेंसियों ने महिला की भूमिका को लेकर पड़ताल तेज कर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है और महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार तड़के 2:31 बजे पीसीआर कॉल के जरिए आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। धुएं से भरी इमारत में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आग लगने की वजह भूतल पर खड़े दोपहिया वाहनों के पास हुए संभावित शॉर्ट सर्किट को माना था। लेकिन अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आगजनी की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों और स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जिनकी वैज्ञानिक जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इमारत किसी एक व्यक्ति की नहीं थी। प्रत्येक मंजिल पर दो-दो फ्लैट बने हुए थे और उनमें अलग-अलग परिवार रहते थे।

फिलहाल कई पुलिस टीमों को नकाबपोश महिला की पहचान और घटना से पहले की गतिविधियों का पता लगाने में लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी और फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

फिरोजाबाद, नगर निगम के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग में पूरे स्टाफ के एक साथ स्थानांतरण के बाद प्रमाण...
नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

धनबाद: कोयला माफिया पर ईडी का 25 ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ से अधिक का खुलासा

रांची। धनबाद में अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय...
झारखंड 
धनबाद: कोयला माफिया पर ईडी का 25 ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ से अधिक का खुलासा

जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

फिरोजाबाद। जुलाई के महीने की भीषड़ गर्मी के बीच मंगलवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गयी जहाँ...
जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

उत्तर प्रदेश

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

फिरोजाबाद,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में आटा मिलों द्वारा आटे में पत्थर का चूरा-सेल खडी पीसने की सूचना मिलने के...
उत्तर प्रदेश 
आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद  आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील

लखनऊ। विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बी0के0टी0 क्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील