आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई
फिरोजाबाद,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में आटा मिलों द्वारा आटे में पत्थर का चूरा-सेल खडी पीसने की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त चन्दन पाण्डेय द्वारा जनपद की समस्त आटा मिलों के सघन निरीक्षण हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया
जिसके क्रम में मंगलवार को कृत कार्यवाही कर टूण्डला में राजुल फलोर मिल पर औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण में साफ सफाई के साथ साथ कच्चे एवं तैयार माल के रख रखाव में कमी पायी गयी। इसके अतिरिक्त कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं होना, स्टॉक रजिस्टर का व्यवस्थित नहीं होना आदि कमियां पायी गयी, टीम द्वारा मौके से आटे का नमूना लिया गया है। कारोबार कर्ता को सुधार नोटिस निर्गत कर सुधार करने हेतु कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं। साथ ही सुधार कर लेने तक उनके आटा उत्पादन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसी प्रकार टूण्डला में अग्रवाल आटा चक्की पर निरीक्षण कर आटे का एक नमूना लिया तथा निरीक्षण में पायी गयी कमियों के सापेक्ष सुधार नोटिस एवं सुधार करने तक उत्पादन पर प्रतिबंध लगाया गया। और
गढी असरा, टूण्डला में देवेन्द्र आटा मिल से निरीक्षण कर आटे का एक नमूना लिया गया। तथा सुधार नोटिस निर्गत किया गया।
सहायक आयुक्त चन्दन पाण्डेय ने बताया कि वायरल वीडियो के बाद जनपद में स्थापित कुल 18 आटा मिलों का सघन निरीक्षण किया जायेगा तथा सुधार नहीं करने की दशा में लाइसेंस निलम्बन एवं उत्पादन पर प्रतिबंध लगाये जाने की कार्यवाही की जायेगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
