औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

औरैया । उत्तर प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन की ओर से संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की गतिविधियों के अंतर्गत 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के क्रम में योग सप्ताह से पूर्व एक दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को क्षेत्र पंचायत/खंड विकास कार्यालय औरैया में किया गया। शिविर का आयोजन खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र नारायण द्विवेदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. परवीन, आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी इटावा-औरैया जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव पांडे की देखरेख में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में जनपद के पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों, कर्मचारियों तथा योग में रुचि रखने वाले स्वास्थ्य प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योग क्रियाओं एवं आसनों का अभ्यास कराया। प्रशिक्षण की शुरुआत प्रार्थना मंत्र एवं संगठन मंत्र के साथ हुई। इसके बाद सूक्ष्म व्यायाम के अंतर्गत कंधों एवं कमर के संचालन का अभ्यास कराया गया।

योगाभ्यास के दौरान कोणासन, त्रिकोणासन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन एवं उष्ट्रासन जैसे खड़े होकर किए जाने वाले आसनों के साथ-साथ वज्रासन एवं भद्रासन जैसे बैठकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास कराया गया। इसके अतिरिक्त कपालभाति, नाड़ी शोधन, शीतली एवं भ्रामरी प्राणायाम के साथ ध्यान का भी अभ्यास कराया गया।

खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र नारायण द्विवेदी ने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली का आधार है तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी को सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए। उन्होंने योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विशेष प्रशिक्षण शिविर में ग्राम विकास अधिकारी पीयूष शुक्ला, कर्मचारी गोपाल स्वर्णकार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

शासन की जनहितकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

संत कबीर नगर, आज जिलाधिकारी संतकबीरनगर  आलोक कुमार* एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा संयुक्त रूप से थाना...
उत्तर प्रदेश 
शासन की जनहितकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

नई दिल्ली । दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड की जांच में नया मोड़ आ गया है।...
दिल्ली 
 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में  01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी

लखनऊ। प्रदेश के नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप...