नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी
— 14,500 सीटों के लिए 1.35 लाख अभ्यर्थियों में महामुकाबला
लखनऊ। प्रदेश के नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम शनिवार जारी होने जा रहा है। इस बार राज्य के सरकारी और निजी कॉलेजों की करीब 14,500 सीटों पर प्रवेश के लिए प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी है।विभिन्न नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए लगभग 1.44 लाख आवेदन आए थे। 6 जून को आयोजित हुई परीक्षा में 1 लाख 35 हजार 74 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्र प्रदेश के 20 जिलों में कुल 307 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यूपी के लगभग 185 सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज इस काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा हैं। एआई और एसटीएफ का कड़ा पहरा,4 का रिजल्ट रुका मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए इस बार परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और लीक-प्रूफ बनाने के लिए उच्च तकनीक का इस्तेमाल किया गया।
कुलपति डॉ. अमित देवगन ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,एसटीएफ और खुफिया एजेंसियों की मदद से परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। शुचिता से समझौता करने वाले चार अभ्यर्थियों को अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पकड़ा गया है,जिनका परिणाम तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और नर्सिंग क्षेत्र में रोजगार के बढ़ते शानदार अवसरों के कारण युवाओं के बीच बीएससी नर्सिंग का क्रेज तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि इस साल उपलब्ध सीटों के मुकाबले कई गुना अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा के बाद आंसर-की जारी कर आपत्तियां मांगी गई थीं, जिनका निस्तारण कर मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
