सिटी रेलवे ब्रिज के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जौनपुर। जिला जौनपुर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गईं। हादसा सिटी रेलवे ब्रिज के पास उस समय हुआ, जब किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस ने मृतक की पहचान ओमप्रकाश शर्मा (48) पुत्र रामाधार शर्मा, निवासी रसूलाबाद, शकरमंडी मंडी, थाना कोतवाली के रूप में हुई है। बहन प्रीति कश्यप, पत्नी रविंद्र कुमार, केराकत क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। उनका मूल निवास मछलीशहर क्षेत्र के सारनाथ गांव में है।

परिजनों के अनुसार, भाई-बहन किसी निजी कार्य से भदोही गए थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे दोनों स्कूटी से जौनपुर लौट रहे थे कि सिटी रेलवे ब्रिज शुरू होने से ठीक पहले पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि ओमप्रकाश शर्मा सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रीति कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना की सूचना मिलते ही लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया।

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का 23वां स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया ये खबर भी पढ़े : दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का 23वां स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो लोगों की निर्माणाधीन सोसाइटी से गिरकर हुई थी मौत ये खबर भी पढ़े : बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो लोगों की निर्माणाधीन सोसाइटी से गिरकर हुई थी मौत

वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

सद्दोपुर हत्याकांड: पूर्व सांसद ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग ये खबर भी पढ़े : सद्दोपुर हत्याकांड: पूर्व सांसद ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भागलपुर  जनपद में नाले की उंचाई ने बढ़ाई मुश्किलें, घरों में घुसेगा पानी

भागलपुर । भागलपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों में जलजमाव से राहत दिलाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से...
बिहार 
 भागलपुर  जनपद में नाले की उंचाई ने बढ़ाई मुश्किलें, घरों में घुसेगा पानी

अन्जेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान, आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता की पूरी

धर्मशाला । कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुठार गांव के युवा मरीन इंजीनियर अन्जेश जोशी ने फिलीपींस के...
उत्तराखंड 
अन्जेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान, आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता की पूरी

दर्दनाक सड़क हादसा: अरुणाचल प्रदेश में असम के पांच युवकों की मौत

सेप्पा । अरुणाचल प्रदेश के सेप्पा क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में असम के लखीमपुर जिले के पांच...
राज्य 
 दर्दनाक सड़क हादसा: अरुणाचल प्रदेश में असम के पांच युवकों की मौत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भुवनेश्वर । ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को उनके जन्मदिन पर...
राज्य 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

जोरहाट । भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक एएन-32 परिवहन विमान शुक्रवार को असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरफोर्स स्टेशन पर...
राज्य 
असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

उत्तर प्रदेश

GIC प्रवक्ता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक

अंबेडकरनगर। जनपद के 09 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 09.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित होने वाली प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय...
उत्तर प्रदेश 
GIC प्रवक्ता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक

मसाला विनिर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी

अंबेडकरनगर।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 तथा जिलाधिकारी  द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2...
उत्तर प्रदेश 
मसाला विनिर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी

मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

अम्बेडकर नगर।आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत लोहिया भवन में जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सिटी रेलवे ब्रिज के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन घायल

जौनपुर। जिला जौनपुर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति...
उत्तर प्रदेश 
सिटी रेलवे ब्रिज के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन घायल