मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न
अम्बेडकर नगर।आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत लोहिया भवन में जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।इस दौरान ADM, CDO अम्बेडकरनगर व सभी SDM/CO तथा समस्त थानों के थाना प्रभारी/थानाध्यक्षगण मौजूद रहे।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा सभी से आपसी भाईचारा एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को जानकारी देने की अपील की गई। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने का आश्वासन दिया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
