आगामी चुनावों में उप्र की जनता पुन: मोदी-योगी को देगी आशीर्वाद : पीयूष गोयल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को लखनऊ में कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता आगामी चुनावाें में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने देश काे विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कई ऐतिहासिक काम किए हैं, ये सभी काम सुनहरे अक्षरों में लिखे जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की लखनऊ महानगर इकाई की ओर से सहकारिता भवन के सभागार में आयोजित प्रबुद्ध जन विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में बाेल रहे थे। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं के स्वागत के बाद उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का विस्तार से जिक्र किया। उन्हाेंने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ा है। वे देश के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री पद पर निरंतरता से काम किया है और एक दिन भी छुट्टी नहीं ली। उन्होंने कहा कि इसी साल अक्टूबर में दोनों कार्यकाल मिलाकर 25 साल पूरे हो जाएंगे।

ऊर्जा निगमों के आउटसोर्स कर्मचारियों को तत्काल यूपीकोस के अधीन लाया जाए:संघर्ष समिति ये खबर भी पढ़े : ऊर्जा निगमों के आउटसोर्स कर्मचारियों को तत्काल यूपीकोस के अधीन लाया जाए:संघर्ष समिति

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने से लेकर देश से नक्सलवाद, आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करने, देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने, हर घर नल से जलापूर्ति, कोरोनो काल में वैक्सीन निर्माण और लोगों की हर हाल में सुरक्षा का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। इसके साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कई योजनाएं हैं। प्रधानमंत्री माेदी विकास के साथ विरासत को भी संरक्षित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी में बाबा विश्वनाथ कॉरीडोर, उज्जैन में महाकाल काॅरिडाेर, सोमनाथ मंदिर स्वाभिमान कार्यक्रमाें से लेकर उत्तराखंड में श्रीकेदार धाम व बद्रीनाथ धाम में तेजी से विकास के काम हो रहे हैं और इनमें कई काम पूरे हो चुके हैं।

मां विंध्यवासिनी धाम की 11 दान पेटिकाओं से निकले 18.27 लाख रुपये, बैंक खाते में जमा ये खबर भी पढ़े : मां विंध्यवासिनी धाम की 11 दान पेटिकाओं से निकले 18.27 लाख रुपये, बैंक खाते में जमा

गोयल ने कहा कि 140 करोड़ लोगों की सहभागिता से देश वर्ष 2047 में विकसित राष्ट्र, आत्मनिर्भर भारत और विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने ही पहली बार वाराणसी से नरेन्द्र मोदी को आशीर्वाद दिया और प्रधानमंत्री बनाया। यहां के लोग एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को आशीर्वाद देंगे।

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लिए करे आवेदन  ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लिए करे आवेदन

प्रबुद्ध जन विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर लाल लोधी, विधान परिषद सदस्य राम चंद्र सिंह प्रधान, लाल जी निर्मल, मुकेश शर्मा, विधायक डॉ नीरज बोरा, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, कार्यक्रम के संयोजक सतेंद्र सिंह, भाजपा महानगर महामंत्री घनश्याम अग्रवाल और कई नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रप्रेरणा स्थल का किया दौरा, पौधा रोपाकार्यक्रम से पहले केंद्रीय मंत्री गोयल ने वरिष्ठ नेताओं के साथ राष्ट्र प्रेरणा स्थल का दौरा किया किया। यहां स्थापित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा के पास जानकर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन तीनों महापुरुषों की प्रेरणा, सिद्धांतों से ही आज भाजपा देश के विकास में अपना योगदान कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने प्रेरणा स्थल परिसर में एक पौधा भी रोपा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

लखनऊ। खरीफ की बुआई अभी आरंभ नहीं हुई लेकिन यूरिया , डीएपी सहित अन्य खादों को लेकर हलचल तेज...
उत्तर प्रदेश 
खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

मोदी और बिरला ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली। तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का बुधवार को 84 वर्ष की आयु में चेन्नई...
राष्ट्रीय 
मोदी और बिरला ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, थाईलैंड व जॉर्जिया से दो भगोड़ों का प्रत्यर्पण कराया

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को वांछित भगोड़े गणेश बालासो को थाईलैंड और जॉर्जिया से वांछित वैन्केट गर्ग का...
राष्ट्रीय 
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, थाईलैंड व जॉर्जिया से दो भगोड़ों का प्रत्यर्पण कराया

उत्तर प्रदेश

खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

लखनऊ। खरीफ की बुआई अभी आरंभ नहीं हुई लेकिन यूरिया , डीएपी सहित अन्य खादों को लेकर हलचल तेज...
उत्तर प्रदेश 
खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय