आप छात्र संगठन का हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

छात्र बोले पेपर लीक की पूरी व्यवस्था के जिम्मेदार केंद्रीय शिक्षा मंत्री हैं, उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

दरोगा भर्ती से लेकर नीट और सीयू ईटी तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ

लखनऊ। देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटालों के विरोध में तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी की छात्र विंग ने बुधवार जीपीओ कार्यालय के निकट जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व छात्रविंग के प्रदेश महासचिव अनित रावत ने किया। इस दौरान छात्र और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई और पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर इको गार्डन भेज दिया। छात्रों और युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार और पेपर लीक माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए छात्रविंग के प्रदेश महासचिव अनित रावत ने कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक इस बात का प्रमाण हैं कि केंद्र और राज्य सरकारें परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि जब देश की सबसे बड़ी परीक्षाएं बार-बार लीक हो रही हों तो इसकी नैतिक जिम्मेदारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। अनित रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 की दरोगा भर्ती से शुरू हुआ पेपर लीक का सिलसिला आज तक नहीं रुका है।

जनता को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: फात्मा रज़ा  ये खबर भी पढ़े : जनता को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: फात्मा रज़ा 

दरोगा भर्ती, नलकूप चालक भर्ती, ग्राम विकास अधिकारी भर्ती, यूपीपीसीएल जेई परीक्षा, लोअर सबोर्डिनेट परीक्षा, यूपी ट्रिपल एससी, यूपीटीईटी, यूपी बोर्ड, राजस्व लेखपाल भर्ती, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती, समीक्षा अधिकारी भर्ती समेत अनेक परीक्षाएं पेपर लीक और धांधली की भेंट चढ़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में नीट 2026 और सीयूईटी परीक्षा में भी गंभीर अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने करोड़ों छात्रों का भरोसा तोड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन एजेंसियों को पहले अनियमितताओं के कारण ब्लैकलिस्ट किया जा चुका था, उन्हीं एजेंसियों को दोबारा परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह संयोग नहीं बल्कि सुनियोजित संरक्षण का मामला है। 

भाजपा सरकार को यह बताना चाहिए कि आखिर छात्रों के भविष्य के साथ बार-बार खिलवाड़ करने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। अनित रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ष "परीक्षा पर चर्चा" कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों से संवाद करते हैं, लेकिन जब देश में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं और करोड़ों युवाओं का भविष्य संकट में है, तब प्रधानमंत्री की चुप्पी समझ से परे है। उन्होंने कहा कि नीट, सीयूईटी, एसएससी, पुलिस भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं ने युवाओं का भरोसा तोड़ दिया है। 

ऐसे समय में प्रधानमंत्री को देश के छात्रों के साथ खड़े होकर पेपर लीक पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए और बताना चाहिए कि उनकी सरकार इस समस्या को खत्म करने के लिए क्या ठोस कदम उठा रही है। आज देश का युवा जवाब मांग रहा है कि आखिर उसके भविष्य के साथ बार-बार खिलवाड़ क्यों हो रहा है। अनित रावत ने कहा कि लाखों छात्रों ने वर्षों तक मेहनत की, अभिभावकों ने अपनी गाढ़ी कमाई बच्चों की पढ़ाई पर खर्च की, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।

उन्होंने कहा कि जिन युवाओं का भविष्य इन पेपर लीक कांडों से प्रभावित हुआ है उन्हें एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि आज का आंदोलन किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि छात्रों के अधिकारों का आंदोलन है। सभी छात्र संगठनों और युवाओं को एक मंच पर आकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। 

यदि सरकार ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार नहीं किए तो यह संघर्ष पूरे प्रदेश में और तेज किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरूण वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल यादव आशीष मौर्या, कौशल शर्मा, निलेश चतुर्वेदी, आकाश वर्मा,चंद्रजीत यादव, आकाश सिंह, करण कश्यप, फिरोज, राजीव, पारुश श्रीवास्तव , गुलफाम ,नीरज गुप्ता, अमन सोनी सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा तथा छात्रविंग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे बसे बटेश्वर में बटेश्वर शिव मंदिर कॉरिडोर के...
उत्तर प्रदेश 
बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

खरगोनः कार की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके...
मध्य प्रदेश 
खरगोनः कार की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

मध्य प्रदेश: ई-प्रवेश प्रणाली ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2026-27 में 5.24 लाख विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रणाली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एक नया कीर्तिमान स्थापित...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ई-प्रवेश प्रणाली ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2026-27 में 5.24 लाख विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

उत्तर प्रदेश

बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे बसे बटेश्वर में बटेश्वर शिव मंदिर कॉरिडोर के...
उत्तर प्रदेश 
बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

  अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की यह...
उत्तर प्रदेश 
जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान