मसाला विनिर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी
अंबेडकरनगर।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 तथा जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में विशेष अभियान चलाकर जनपद में संचालित विभिन्न मसाला विनिर्माण इकाईयों/प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए उन पर विक्रयार्थ भण्डारित मसालों के कुल 17 नमूने जांच हेतु संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक, आगरा की प्रयोगशाला को प्रेषित किये गये।
नमूनों का प्रतिष्ठानवार विवरण किसाना मसाला उद्योग, यहिया कमालपुर से धनिया पाउडर।राज फूड प्रोडक्ट्स, केशवपुर बरियावन से सुपर गरम मिक्स मसाला एवं रजत सुपर मीट मसाला।रजनीश फूड प्रोडक्ट्स, संजरपुर सिकन्दरपुर से साबुत गरम मसाला एवं दिव्य नवल धनिया पाउडर।
सुभाष मसाला कम्पनी, अशरफपुर बरवां से गरम मिश्रण मसाले एवं सुभाष मसाला धनिया पाउडर।
अग्रहरि गृह उद्योग, खजावां से मीट मसाला एवं शुभ अक्षत मिर्चा पाउडर।
पाण्डेय एण्ड कम्पनी, मलिकपुर बसखारी से मीट मसाला।
शाही गुलाब मसाला, जहांगीरगंज से मीट मसाला।
आदर्श फूड इण्डस्ट्रीज, रसूलपुर आलापुर से सब्जी मसाला।
के0एफ0 कार्पोरेशन, सदरपुर, अकबरपुर से लाल मिर्च पाउडर। आर0पी0 प्रोडक्ट्स, बैरमपुर बरवां अकबरपुर से भुना जीरा पाउडर एवं मीट मसाला।अशरर्फी ट्रेडर्स, पट्टी चैराहा जलालपुर से गरम मसाला एवं धनिया पाउडर।
सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड 2 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अंबेडकर नगर द्वारा अवगत कराया गया कि
उपरोक्त नमूनों की जाॅच रिपोर्ट प्रयोगशाला से प्राप्त होने के उपरान्त अपमिश्रण पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध विधिक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
