अन्जेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान, आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता की पूरी

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

धर्मशाला । कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुठार गांव के युवा मरीन इंजीनियर अन्जेश जोशी ने फिलीपींस के सुबिक बे में आयोजित विश्व प्रसिद्ध एंड्योरेंस प्रतियोगिता आयरन मैन 70.3 को सफलतापूर्वक पूरा कर हिमाचल प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

उधर अपने घर रैत पहुंचने पर शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्थानीय जनता के साथ अन्जेश जोशी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक ने उन्हें शाल एवं हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया तथा उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि अन्जेश ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

अन्जेश जोशी ने यह कठिन प्रतियोगिता 6 घंटे 13 मिनट 53 सेकंड में पूरी की। उन्होंने 30-34 वर्ष आयु वर्ग में 52 प्रतिभागियों के बीच 22वां स्थान प्राप्त किया, जबकि कुल 470 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों में 142वीं रैंक हासिल की।

गौरतलब है कि आयरनमैन 70.3 दुनिया की सबसे कठिन सहनशक्ति प्रतियोगिताओं में शामिल है, जिसमें प्रतिभागियों को लगातार 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ पूरी करनी होती है।

पेशे से मरीन इंजीनियर अन्जेश ने समुद्र में नौकरी के दौरान जहाज पर उपलब्ध सीमित संसाधनों के बीच ट्रेडमिल और स्टेशनरी बाइक के सहारे महीनों तक कठिन अभ्यास किया।फिलीपींस की भीषण गर्मी, उमस और तेज हवाओं जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए उन्होंने अपनी शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता का शानदार परिचय दिया।

अन्जेश जोशी गांव कुठार, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के निवासी हैं। उनके पिता संजय जोशी सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर हैं, जबकि माता अंजना जोशी वर्तमान में झरेड़ पंचायत की प्रधान हैं।

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केवी जम्मू एवं भनाला से प्राप्त करने के बाद पुणे के प्रतिष्ठित तुलानी मैरीटाइम इंस्टीट्यूट से बी.टेक (मरीन इंजीनियरिंग) की शिक्षा ग्रहण की।

अन्जेश की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता युवा पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

जमशेदपुर में दो दिवसीय ‘शिमुल-26’ कला प्रदर्शनी शुरू, उभरते कलाकारों को मिला मंच 

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर की समृद्ध सांस्कृतिक और कलात्मक परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आर्टिस्ट फोरम...
झारखंड 
जमशेदपुर में दो दिवसीय ‘शिमुल-26’ कला प्रदर्शनी शुरू, उभरते कलाकारों को मिला मंच 

आंधी-बारिश से जौनपुर का मौसम हुआ सुहाना, तापमान में गिरावट से मिली  राहत

जौनपुर  । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शनिवार...
उत्तर प्रदेश 
आंधी-बारिश से जौनपुर का मौसम हुआ सुहाना, तापमान में गिरावट से मिली  राहत

वायुसेना का प्लेन क्रैश 5 की मौत, को-पायलट बचा

असम : असम में इंडियन एयरफोर्स का एक एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है। इस हादसे में वायुसेना के पांच...
राष्ट्रीय 
वायुसेना का प्लेन क्रैश 5 की मौत, को-पायलट बचा

मानसून आने से तापमान में गिरावट और बारिश का दौर होगा शुरू

देहरादून:उत्तराखंड में मानसून जल्द दस्तक देने वाला है।अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो तय समय के आसपास मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता...
उत्तराखंड 
 मानसून आने से तापमान में गिरावट और बारिश का दौर होगा शुरू

उरई में कानपुर-झांसी हाईवे पर लगने वाले जाम की ड्रोन से होगी निगरानी

उरई । उत्तर प्रदेश के उरई में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
उरई में कानपुर-झांसी हाईवे पर लगने वाले जाम की ड्रोन से होगी निगरानी

उत्तर प्रदेश

आंधी-बारिश से जौनपुर का मौसम हुआ सुहाना, तापमान में गिरावट से मिली  राहत

जौनपुर  । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शनिवार...
उत्तर प्रदेश 
आंधी-बारिश से जौनपुर का मौसम हुआ सुहाना, तापमान में गिरावट से मिली  राहत

उरई में कानपुर-झांसी हाईवे पर लगने वाले जाम की ड्रोन से होगी निगरानी

उरई । उत्तर प्रदेश के उरई में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
उरई में कानपुर-झांसी हाईवे पर लगने वाले जाम की ड्रोन से होगी निगरानी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन का किया उद्घाटन

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी शोध विकास के लिए किया जाता है।...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन का किया उद्घाटन

GIC प्रवक्ता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक

अंबेडकरनगर। जनपद के 09 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 09.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित होने वाली प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय...
उत्तर प्रदेश 
GIC प्रवक्ता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक