देवरिया में प्रेम विवाद में किशोर पर फावड़े से हमला, आरोपी गिरफ्तार

घायल की हालत अभी भी गंभीर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर बीते दिन हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवक ने अपनी प्रेमिका के नाबालिग भाई पर फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

किशोर का गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में मंगलवार को जेल भेज दिया है।

सीओ संजय के अनुसार, आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी सत्यप्रकाश चौहान का गांव की एक युवती से करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था।

मानसून सत्र की बुवाई को लेकर जिला गन्ना अधिकारी ने किया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : मानसून सत्र की बुवाई को लेकर जिला गन्ना अधिकारी ने किया निरीक्षण

दोनों के रिश्ते की जानकारी परिजनों को भी थी। हालांकि करीब डेढ़ माह पहले युवती ने सत्यप्रकाश का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और उससे बातचीत बंद कर दी थी।

रविवार को सत्यप्रकाश युवती के घर पहुंचा और बातचीत बंद करने का कारण पूछने लगा। इसी दौरान युवती का नाबालिग भाई वहां पहुंच गया और युवक के घर आने का विरोध किया।

दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि गुस्से में आकर सत्यप्रकाश ने पास में पड़े फावड़े से किशोर के सिर और गर्दन पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

घायल किशोर को पहले महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कालेज रेेेफर कर दिया ।

परिवार के लोग एक निजी अस्पताल इलाज करवा रहे है। घटना के दूसरे दिन भी उसे होश नहीं आया था और चिकित्सकों ने उसकी स्थिति चिंताजनक बताई।

रामपुर कारखाना थाना पुलिस ने आरोपी सत्यप्रकाश चौहान के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

घटना के बाद घायल किशोर के परिवार पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है।  परिजनों का कहना है कि इलाज का खर्च उधार लेकर तथा रिश्तेदारों और ग्रामीणों के सहयोग से चलाया जा रहा है। लगातार बढ़ते खर्च के कारण परिवार अब अपनी खेती की जमीन बेचने की तैयारी कर रहा है।

गांव के लोगों ने भी चंदा जुटाकर आर्थिक सहायता दी है। इस बीच क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी ने मानवीय पहल करते हुए पीड़ित परिवार को 4,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मुआवजे के विवाद में उलझी सड़क, विकास की राह में बाधा: अंकित कुमारी

सीतामढ़ी, बिहार।    गांव तक सड़क पहुंचना केवल विकास की एक परियोजना नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षित आवागमन अंकित...
विचार मित्र 
मुआवजे के विवाद में उलझी सड़क, विकास की राह में बाधा: अंकित कुमारी

हृदय उपचार में नई क्रांति, भारत ने रचा इतिहास - महेन्द्र तिवारी

भारत ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जिसने न केवल देश का गौरव बढ़ाया...
विचार मित्र 
हृदय उपचार में नई क्रांति, भारत ने रचा इतिहास - महेन्द्र तिवारी

उत्तर प्रदेश

सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

मोहनलालगंज, लखनऊ। शासन ने जमीन की खरीद-फरोख्त में खरीददारों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते...
उत्तर प्रदेश 
सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

बुजुर्ग मां की तहरीर पर पुलिस ने बहू व पोते पर गैर इरादन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर...
उत्तर प्रदेश 
रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा

उन्नाव। करीब 26 वर्ष पहले विक्रय की जा चुकी भूमि की कथित तौर पर दोबारा रजिस्ट्री कराने का मामला सामने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा