यातायात बाधित करने वाले अस्थायी अतिक्रमण को हटाने का निर्देश
बस्ती - आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने श्रद्धालुओं (कांवड़ियों) व आम जनमानस की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए सोमवार को दीवानी रोड, तहसील रोड एवं आसपास के प्रमुख मार्गों का प्रशासनिक टीम द्वारा विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होने सड़कों पर बने गड्ढों को चिह्नित कर तत्काल मौके पर ही श्रमशक्ति व सामग्री लगाकर सुदृढ़ीकरण/पैचवर्क का कार्य प्रारंभ कराया और मार्गों पर यातायात बाधित करने वाले अस्थायी अतिक्रमण एवं अनावश्यक अवरोधों को हटाने हेतु संबंधितों को कड़े निर्देश दिए।
उन्होने श्रद्धालुओं के पैदल आवागमन को ध्यान में रखते हुए सफाई व्यवस्था, चूना छिड़काव एवं पर्याप्त प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होने कहा कि प्रशासन श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
