जन जागृति चौपाल गूंजा शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे जनहित का मुद्दा

जन संवाद और सहमति से लागू हो कानून- रामजी पाण्डेय

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - रविवार को राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा द्वारा सल्टौआ विकास खण्ड क्षेत्र के उमरा दसिया में आयोजित जन जागृति चौपाल में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं के भविष्य तथा विभिन्न जनहित के मुद्दों पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। सभा में मोर्चा के अध्यक्ष रामजी पाण्डेय ने  कहा कि यूजीसी से संबंधित जिन नए प्रावधानों का विरोध किया जा रहा है, उन्हें बिना व्यापक जनसंवाद और सहमति के लागू किया गया, जिससे छात्रों, अभिभावकों और समाज के एक बड़े वर्ग में असंतोष व्याप्त है।
मुख्यवक्ता रामप्रताप सिंह ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था लगातार अनिश्चितता की ओर बढ़ रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं, युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों तथा उच्च शिक्षा में बार-बार किए जा रहे बदलावों ने छात्रों का विश्वास कमजोर किया है। अमितेश प्रताप सिंह, यशवंत सिंह ‘रोलू’ अमरदीप पाण्डेय,  जय सिंह राठौर ने मांग किया कि शिक्षा व्यवस्था को राजनीतिक प्रयोगों का माध्यम बनाने के बजाय छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। चौपाल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त करते हुए प्रेम शंकर राठौर आशीष सिंह ने कहा कि आम नागरिक को आज भी गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। उन्होने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सीय सुविधाएं बढ़ाने तथा गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
मोर्चा ने ई-20 ( ई 20) पेट्रोल नीति सहित आम जनता को प्रभावित करने वाली विभिन्न नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी बड़े निर्णय को लागू करने से पहले उसके सामाजिक, आर्थिक और व्यावहारिक प्रभावों पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए, ताकि आम नागरिकों पर अनावश्यक बोझ न पड़े।
सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो संगठन प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाकर व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन को आगे बढ़ाएगा।
बैठक में उमरा खास के सेक्टर प्रभारी प्रेम शंकर राठौर,  आशीष सिंह राठौर, नवीन दुबे,  रवि सिंह, अभय देव शुक्ल,  विनय सिंह, यशवंत सिंह रोलू,  अवधेश मिश्रा, अमरदीप पाण्डेय, प्रमोद सिंह, संजय शुक्ल, अमितेष प्रताप सिंह,  रवीन्द्र पाण्डेय, उदय प्रताप सिंह, त्रिवेणी पाण्डेय, सिद्धार्थ त्रिपाठी के साथ ही मोर्चा के सेक्टर प्रभारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

पप्पू यादव पर हुए हमले की सच्चाई जल्द आएगी सामने: नीरज कुमार

पटना, 3 अगस्त। दिल्ली में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हुए कथित हमले, बांकीपुर उपचुनाव सहित अन्य मद्दे पर...
बिहार 
पप्पू यादव पर हुए हमले की सच्चाई जल्द आएगी सामने: नीरज कुमार

रोजगार योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर डीएम का जोर

कौशाम्बी। जिले में रोजगार के नए अवसर बढ़ाने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अमित...
उत्तर प्रदेश 
रोजगार योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर डीएम का जोर

सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए केंद्र का बड़ा कदम

मोटर वाहन नियमों में संशोधन का मसौदा जारी, मांगे सुझाव नई दिल्ली। देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं की...
राष्ट्रीय 
सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए केंद्र का बड़ा कदम

फात्मा रज़ा के कार्यकाल में बदायूं को मिली मॉडल सड़क

   बदायूं। उझानी मार्ग से ऊपरपारा तक पालिका द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया, इस सड़क पर फैंसी लाइट पोल, कैट्स...
उत्तर प्रदेश 
फात्मा रज़ा के कार्यकाल में बदायूं को मिली मॉडल सड़क

उत्तर प्रदेश

रोजगार योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर डीएम का जोर

कौशाम्बी। जिले में रोजगार के नए अवसर बढ़ाने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अमित...
उत्तर प्रदेश 
रोजगार योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर डीएम का जोर

फात्मा रज़ा के कार्यकाल में बदायूं को मिली मॉडल सड़क

   बदायूं। उझानी मार्ग से ऊपरपारा तक पालिका द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया, इस सड़क पर फैंसी लाइट पोल, कैट्स...
उत्तर प्रदेश 
फात्मा रज़ा के कार्यकाल में बदायूं को मिली मॉडल सड़क

पीड़ित परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे गुलरिहा इंस्पेक्टर, बंधाया ढांढस

गोरखपुर (मेडिकल कॉलेज से सतीश त्रिपाठी की रिपोर्ट)।दस वर्षीय बालिका के अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या की हृदयविदारक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ित परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे गुलरिहा इंस्पेक्टर, बंधाया ढांढस