राजस्थान में मानसून धीमा, 7 अगस्त से फिर तेज बारिश की संभावना

कई जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में सक्रिय मानसून के प्रभाव से मंगलवार को भी अलवर, जयपुर, चूरू सहित कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा।

मौसम विभाग के अनुसार भरतपुर, जयपुर और बीकानेर संभाग के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि आज से मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने लगेंगी, जबकि 7 अगस्त से एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की ओर खिसक गई है और प्रदेश के ऊपर बना लो-प्रेशर एरिया कमजोर होकर साइक्लोनिक सर्कुलेशन में बदल गया है।

राजस्थान: पाली में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 1042 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : राजस्थान: पाली में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 1042 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

इसके चलते जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी, जबकि राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। सोमवार को जयपुर, चूरू सहित कई जिलों में दो इंच तक बारिश हुई।

चूरू जिले के किरताण गांव में शाम को एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार मकान मालिक बाबूलाल मेघवाल का पूरा परिवार उस समय खेत पर होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश के केवल पांच जिलों अजमेर, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, सीकर और श्रीगंगानगर में सामान्य या उससे अधिक वर्षा हुई है।

वहीं बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर और पाली सहित कई जिलों में सामान्य वर्षा का 75 प्रतिशत भी पूरा नहीं हो सका है।

पिछले 24 घंटों के दौरान अजमेर के भिनाय में 37 मिमी, रायपुर में 36 मिमी, मसूदा में 29 मिमी, दौसा के सिकराय में 41 मिमी, भरतपुर के जुरहरा में 43 मिमी, नगर में 34 मिमी.

जोधपुर के बालेसर में 42 मिमी, अलवर के बहरोड़ में 33 मिमी, कोटकासिम में 28 मिमी तथा श्रीगंगानगर शहर में 62 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा मिर्जेवाला में 55 मिमी और सादुलशहर में 50 मिमी वर्षा हुई।

राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। सोमवार को भी शहर के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।

सोमवार को जयपुर का अधिकतम तापमान गिरकर 31.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक हल्की बारिश के बाद 7 अगस्त से प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से तेज बारिश की संभावना है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सपाट कारोबार, चेन्नई में महंगा हुआ सोना

नई दिल्ली। चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान बिना किसी बदलाव के...
कारोबार 
देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सपाट कारोबार, चेन्नई में महंगा हुआ सोना

देवरिया में प्रेम विवाद में किशोर पर फावड़े से हमला, आरोपी गिरफ्तार

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर बीते दिन हुए विवाद...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में प्रेम विवाद में किशोर पर फावड़े से हमला, आरोपी गिरफ्तार

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाली भारतीय टीम का दिल्ली स्थित इंदिरा...
खेल 
स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 87 लोगों की मौत....

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से अभी भी सात जिले बुरी तरह से प्रभावित हैं। प्रभावित जिलों में चराईदेव, शिवसागर, धेमाजी,...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 87 लोगों की मौत....

राजस्थान में मानसून धीमा, 7 अगस्त से फिर तेज बारिश की संभावना

जयपुर। राजस्थान में सक्रिय मानसून के प्रभाव से मंगलवार को भी अलवर, जयपुर, चूरू सहित कई जिलों में रुक-रुककर बारिश...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून धीमा, 7 अगस्त से फिर तेज बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश

देवरिया में प्रेम विवाद में किशोर पर फावड़े से हमला, आरोपी गिरफ्तार

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर बीते दिन हुए विवाद...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में प्रेम विवाद में किशोर पर फावड़े से हमला, आरोपी गिरफ्तार

शराब विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पीट -पीटकर हत्या, दो आरोपी फरार

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप...
उत्तर प्रदेश 
शराब विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पीट -पीटकर हत्या, दो आरोपी फरार

आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अयाना थाना क्षेत्र के कुआगांव स्थित सिद्ध शनि आश्रम में एक अधेड़ पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा में मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश 
कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली