बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत
उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र में बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र बांटकर लाैट रहे बाइक सवार पिता की शुक्रवार काे सड़क हादसे में माैत हाे गई।सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।थाना प्रभारी वरुण चाहर ने बताया कि सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम उद निवासी राजेंद्र सिंह (44) की बेटी का विवाह 21 जून काे निर्धारित था। परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं।
शुक्रवार काे राजेंद्र सिंह किसी रिश्तेदार के यहा बेटी की शादी के निमंत्रण पत्र (कार्ड) बांटकर घर वापस लौट रहे थे।वापस लौटते समय रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार, जिस घर में बेटी की शादी को लेकर उत्साह और खुशियों का माहौल था, वहां इस घटना काे लेकर अचानक मातम छा गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
